Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Mantra Jaap: सता रही है धन की समस्या, तो आज से ही शुरू करें इन मंत्रों का जाप

हिंदु मान्यताओं के अनुसार मंत्रों को विशेष लाभकारी बताया गया है। नियम के अनुसार मंत्रों का जाप करने से व्यक्ति को अपने जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। सुबह के समय नमस्कार मंत्र का जाप किया जाता है। ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसे मंत्र बताने जा रहे हैं जिनका रोज सुबह जाप करने से आप जीवन में लाभ देख सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Wed, 10 Apr 2024 06:55 PM (IST)
Hero Image
Mantra Jaap धन की समस्या के लिए करें इन मंत्रों का जाप।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Dhan Prapti ke Mantra: धार्मिक दृष्टि के साथ-साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी मंत्रों का जाप बेहतर माना जाता है। शास्त्रों में मंत्र जाप का विशेष महत्व बताया गया है। इतना ही नहीं यदि कोई व्यक्ति धन या फिर कर्ज की समस्या झेल रहा है, तो वह मंत्रों के जाप से इस समस्या से मुक्ति पा सकता है। आइए जानते हैं धन लाभ के लिए मंत्र, जिसके द्वारा आपको अपनी आर्थिक स्थिति में भी लाभ देखने को मिल सकता है।

लक्ष्मी जी के मंत्र

ॐ धनाय नमः

हिंदू धर्म में मां लक्ष्मी को धन की देवी के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में यदि आप रोजाना सुबह उठकर इस मंत्र का जाप करने से हैं, तो आपकी धन संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

प्राप्ताय नमः

यह एक शक्तिशाली नमस्कार मंत्र है। रोजाना सुबह इस मंत्र का जाप द्वारा आप लक्ष्मी जी की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

विष्णु जी का मंत्र

नारायण नमो नमः

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान विष्णु की कृपा से व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसे में आप प्रभु श्री हरि की कृपा के लिए रोजाना इस मंत्र का जाप जरूर करें।

कर्ज से मिलेगी मुक्ति

यदि कोई व्यक्ति कर्ज की समस्या से परेशान है तो इसके लिए इन मंत्रों का जाप रोजाना करना चाहिए -

  • लक्ष्मी नारायण नमों नमः
  • ॐ नमो ह्रीं श्रीं क्रीं श्रीं क्लीं क्लीं श्रीं लक्ष्मी मम गृहे धनं देही चिन्तां दूरं करोति स्वाहा ॥

यह भी पढ़ें - Shukra Gochar 2024: जल्द शुक्र देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों को होगा सर्वाधिक लाभ

कुबेर मंत्र

कुबेर जी को भी हिंदू धर्म में धन के देवता के रूप में पूजा जाता है। ऐसे में आप रोजाना कुबेर मंत्र का जाप करके भी धन की समस्या को मात दे सकते हैं।

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये

धनधान्यसमृद्धिं मे देहि दापय स्वाहा॥

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'