Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Margashirsha Amavasya 2023 धार्मिक मान्यता है कि अमावस्या तिथि पर गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान-ध्यान कर भगवान विष्णु की पूजा करने से अनजाने में किए हुए सारे पाप कट जाते हैं। साथ ही अक्षय फल की प्राप्ति होती है। अगर आप भी भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो अमावस्या तिथि पर विधि-विधान से भगवान नारायण की पूजा करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 11 Dec 2023 08:26 PM (IST)
Hero Image
Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Margashirsha Amavasya 2023: मार्गशीर्ष अमावस्या 12 दिसंबर को है। ज्योतिषियों की मानें तो मार्गशीर्ष अमावस्या पर धृति योग का निर्माण हो रहा है। इस शुभ योग में पूजा करने से साधक को अक्षय फल की प्राप्ति होती है। साथ ही घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। साधक अमावस्या तिथि पर स्नान-ध्यान के पश्चात विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा और मंत्र जाप करते हैं। साथ ही पूजा के पश्चात आर्थिक स्थिति के अनुरूप दान करते हैं। अगर आप भी जीवन में व्याप्त दुख और संताप से निजात पाना चाहते हैं, तो मार्गशीर्ष अमावस्या पर राशि अनुसार मंत्र जाप करें।

यह भी पढ़ें: जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

राशि अनुसार मंत्र जाप

  • मेष राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः मेष राशि के जातक पूजा के समय हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इससे जीवन में व्याप्त सभी दुख और संताप दूर हो जाते हैं।
  • वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। अतः वृषभ राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ भद्रायै नमः' मंत्र का जाप करें।
  • मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः मिथुन राशि के जातक 'ॐ सुमुखाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • कर्क राशि के स्वामी चंद्र देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः कर्क राशि के जातक 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें।
  • सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं और आराध्य भगवान नारायण हैं। अतः सिंह राशि के जातक ' ऊँ श्री विष्णवे नम:' मंत्र का जाप करें।
  • कन्या राशि के स्वामी बुध हैं और आराध्य भगवान गणेश हैं। अतः कन्या राशि के जातक 'ॐ विनायकाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • तुला राशि के राशि के स्वामी शुक्र देव हैं और आराध्या मां दुर्गा हैं। अतः तुला राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ अंबिकायै नमः' मंत्र का जाप करें।
  • वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं और आराध्य हनुमान जी हैं। अतः वृश्चिक राशि के जातक पूजा के समय 'ॐ रामाभिषेकलोलाय नमः' मंत्र का जाप करें।
  • धनु राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। अतः धनु राशि के जातक ' ऊँ श्री केशवाय नम:' मंत्र का जाप करें।
  • मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः मकर राशि के जातक 'ॐ महाकाल नमः' मंत्र का जाप करें।
  • कुंभ राशि के स्वामी शनि देव हैं और आराध्य भगवान शिव हैं। अतः कुंभ राशि के जातक 'ॐ रुद्रनाथ नमः' मंत्र का जाप करें।
  • मीन राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं और आराध्य भगवान विष्णु हैं। अतः मीन राशि के जातक ' ऊँ श्री हृषीकेशाय नम:' मंत्र का जाप करें।

यह भी पढ़ें: इन 3 मंदिरों में हनुमान जी के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सभी दुख और संताप

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।