Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Margashirsha Purnima 2023: यहां जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत के नियम और लाभ, होगी शुभ फलों की प्राप्ति

Margashirsha Purnima 2023 साल की आखिरी पूर्णिमा 26 दिसंबर को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन किए गए दान-पुण्य से 32 गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति (Benefits Of Margashirsha Purnima) होती हैं। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है जब पूर्णिमा इतने करीब है तो इससे जुड़े कुछ नियम और फायदे जान लेते हैं।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 16 Dec 2023 10:37 AM (IST)
Hero Image
Margashirsha Purnima 2023: यहां जानें मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत के नियम

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Margashirsha Purnima 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा का सनातन धर्म में बेहद महत्व है। यह साल की आखिरी पूर्णिमा है, जो 26 दिसंबर को पड़ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन किए गए दान-पुण्य से 32 गुना अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।

जो लोग सच्ची श्रद्धा के साथ इस शुभ दिन पर पूजा-पाठ करते हैं, उनके घरों में कभी धन का आभाव नहीं रहता है, जब पूर्णिमा इतने करीब है, तो इससे जुड़े कुछ नियम और फायदे जान लेते हैं।

पूर्णिमा व्रत नियम

  • पूर्णिमा के दिन, भक्त सुबह जल्दी उठें।
  • किसी पवित्र नदी में डुबकी अवश्य लगाएं।
  • भगवान विष्णु की उपासना करें।
  • पूर्णिमा के लिए कोई विशेष पूजा प्रक्रिया नहीं है।
  • इस दिन सत्यनारायण पूजा करने का भी विधान है।
  • इस शुभ दिन पर लोग उपवास रखते हैं।
  • इस दिन सात्विक भोजन का ही सेवन करें।
  • इस दिन के व्रत की शुरुआत सूर्योदय के साथ होती है और चंद्रमा के दर्शन के बाद समाप्त होती है।
  • इस शुभ दिन पर पूर्ण चंद्रमा का दर्शन करना बहुत ही शुभ माना जाता है।

पूर्णिमा व्रत के लाभ

पूर्णिमा का व्रत करने से शरीर और मन पर कई सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं। जो साधक इस दिन का व्रत करते हैं, उनके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती हैं। इस उपवास के माध्यम से मन और शरीर को आराम करने का अवसर मिलता है।

पूर्णिमा के दिन कुछ लोग अध्यात्मिक और धार्मिक विधियां भी करते हैं। कहा जाता है, इस दिन पूजा-अर्चना करने से घर में समृद्धि और खुशियों का वास हमेशा बना रहता है।

यह भी पढ़ें: Subramanya Shashti 2023: इस दिन पड़ रही है स्कंद षष्ठी, जानें इसका महत्व और पूजा विधि

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।