Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, शुभ फल की होगी प्राप्ति

मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार मासिक दुर्गादुर्गाष्टमी व्रत 20 दिसंबर को है। धार्मिक मत है कि इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से जीवन में परेशानियों से छुटकारा मिलता है।

By Jagran NewsEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 17 Dec 2023 04:42 PM (IST)
Hero Image
Masik Durgashtami 2023: मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, शुभ फल की होगी प्राप्ति

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Durgashtami 2023: सनातन धर्म में मासिक दुर्गाष्टमी का बेहद खास महत्व है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता के अनुसार, मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 20 दिसंबर को है। धार्मिक मत है कि इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। पूजा के दौरान मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करने से जीवन में परेशानियों से छुटकारा मिलता है। चलिए जानते हैं मासिक दुर्गाष्टमी के दिन किन मंत्रों का जाप करना चाहिए।

मासिक दुर्गाष्टमी के मंत्र

1. सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते।।

2. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।

यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2023: यहां जानें मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का नियम और लाभ

3.ॐ जटा जूट समायुक्तमर्धेंन्दु कृत लक्षणाम|

लोचनत्रय संयुक्तां पद्मेन्दुसद्यशाननाम॥

4.या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

5. या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मीरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु तुष्टिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु मातृरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु दयारूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु बुद्धिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

या देवी सर्वभूतेषु शांतिरूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत का लाभ

धार्मिक मत के अनुसार, मासिक दुर्गाष्टमी के दिन व्रत करने से साधक को जीवन की परेशानियों से निजात मिलती है। इसके अलावा मां दुर्गा की सदैव कृपा बनी रहती है और बिजनेस में बढ़ोतरी होती है। धन का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: New Year 2024: नए साल में घर में लगाएं ये पौधें, धन में होगी बढ़ोतरी

Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।