Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Masik Krishna Janmashtami 2023: मासिक जन्माष्टमी पर करें ये उपाय, कान्हा जैसी गुणवान संतान की होगी प्राप्ति

Masik Krishna Janmashtami Upay मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही इस दिन साधक व्रत आदि भी करते हैं। माना जाता है कि इस दिन पर कुछ विशेष उपाय किए जाते तो इससे साधक को संतान की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के कुछ उपाय।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 05 Dec 2023 09:32 AM (IST)
Hero Image
Masik Krishna Janmashtami 2023 upay मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर संतान प्राप्ति के उपाय।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Krishna Janmashtami 2023 Vrat: प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। यह दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करने के लिए समर्पित माना जाता है। इस वर्ष मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 05 दिसंबर को पड़ रही है। ऐसे में आइए जानते है मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर संतान प्राप्ति के कुछ उपाय।

शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat)

मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि, 04 दिसंबर 09 बजकर 59 मिनट से शुरू हो रही है। साथ ही इसका समापन 06 दिसंबर रात्रि 12 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत आज यानी 05 दिसंबर को किया जाएगा। इस दौरान पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगा।

दूर होंगे संतान के कष्ट

मान्यताओं के अनुसार मासिक जन्माष्टमी के दिन व्रत रखने और विधि-विधान से लड्डू गोपाल जी की पूजा करने से संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इससे संतान के जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें - Kaal Bhairav Jayanti 2023: काल भैरव जयंती पर करें इस चालीसा का पाठ और आरती, सभी संकटों से मिलेगी मुक्ति

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन पति-पत्नी को मिलकर तुलसी की माला से 'संतान गोपाल मंत्र' का 108 बार जाप करना चाहिए। इससे भगवान श्री कृष्ण की कृपा से साधक को संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है।

करें इस मंत्र का जाप

'सर्वधर्मान् परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज।

अहं त्वा सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच।।'

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी के दिन इस मंत्र का जाप 108 बार करना चाहिए। माना जाता है कि इस मंत्र के जाप से साधक को लड्डू गोपाल की तरह रूपवान और गुणवान संतान की प्राप्ति होती है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'