Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Masik Shivratri 2023: भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि पर करें ये खास उपाय, ग्रह दोषों से मिलेगी निजात

Masik Shivratri 2023 भाद्रपद का महीना का महीना 31 अगस्त से शुरू हो चुका है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार छठा माह को भाद्रपद का महीना कहा जाता है। इसे भादौ मास भी कहते हैं। हर माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है। भाद्रपद में पड़ने वाली शिवरात्रि के दिन सौभाग्य की प्राप्ति के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 12 Sep 2023 11:15 AM (IST)
Hero Image
Masik Shivratri 2023: भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि पर करें ये खास उपाय।

नई दिल्ली, अध्यात्म। Bhadrapada Masik Shivratri 2023: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यानी 13 सितंबर 2023, बुधवार के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। इस दिन भगवान शिव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति तो होती है है साथ ही कुछ उपाय करने से आप जीवन में चल रही ग्रह दोषों की समस्या से भी निजात पा सकते हैं।

भाद्रपद शिवरात्रि 2023 मुहूर्त (Bhadrapada Shivratri 2023 Muhurat)

भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि का आरंभ 13 सितंबर 2023, रात 02 बजकर 21 मिनट पर हो रहा है। साथ ही इसका समापन 14 सितंबर 2023, सुबह 04 बजकर 48 मिनट पर होगा। भाद्रपद माह में भगवान शिव की पूजा रात्रि में करने का विधान है। ऐसे में मासिक शिवरात्रि का व्रत 13 सितंबर को रखा जाएगा।

दूर होगी शनि की समस्या

शिवरात्रि की रात आध्यात्मिक शक्तियां जागृत होती हैं। ऐसे में इस दिन शिवलिंग पर शमीपत्र और गन्ने का रस चढ़ाए। साथ ही शिवपुराण का पाठ करें। ऐसा करने से शनि की शाढ़ेसाती, तथा अशुभ ग्रह-गोचर के प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

अगर राहु-केतु कर रहे हैं पेरशान

अगर किसी जातक की कुंडली में राहु-केतु जैसे ग्रहों का दोष है तो इससे मुक्ति के लिए आप ये उपाय कर सकते हैं। भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि के दिन निशिता काल मुहूर्त में जल में दुर्वा और कुश मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें। वहीं अगर किसी जातक की कुंडली में राहु-केतु की महादशा चल रही है तो मासिक शिवरात्रि के दिन इस उपाय के साथ-साथ शिव पंचाक्षरी मंत्र का कम से कम 11 माला जाप करें।

यह भी पढ़ें- Masik Shivratri 2023: भाद्रपद मासिक शिवरात्रि व्रत कब? जानिए तिथि, पूजा मुहूर्त और महत्व

मंगल नहीं करेगा अमंगल

यदि कोई जातक कुंडली में मंगल दोष से परेशान है तो उसे भाद्रपद की मासिक शिवरात्रि के दिन ये उपाय जरूर करना चाहिए। मासिक शिवरात्रि के दिन गंगाजल में लाल चंदन, लाल फूल और गुड़ डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। जलाभिषेक करते समय ‘ॐ नमो भगवते रुद्राय नम:’ मंत्र का जाप करते रहें और साथ ही शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'