Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Masik Shivratri 2024: भगवान शिव के भोग में शामिल करें ये चीजें, चंद दिनों में मनोकामनाएं होंगी पूरी

मासिक शिवरात्रि का व्रत बहुत खास माना जाता है। यह (Masik Shivratri 2024) भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। वैशाख माह में मासिक शिवरात्रि 06 मई को मनाई जाएगी। इस खास अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। पूजा के अंत प्रभु को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Tue, 30 Apr 2024 09:00 PM (IST)
Hero Image
Masik Shivratri 2024: भगवान शिव के भोग में शामिल करें ये चीजें, चंद दिनों में मनोकामनाएं होंगी पूरी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Lord Shiv Bhog List: मासिक शिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित है। हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। वैशाख माह में यह त्योहार 06 मई को मनाया जाएगा। इस खास अवसर पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही शुभ फल की प्राप्ति के लिए व्रत भी किया जाता है। पूजा के अंत प्रभु को प्रिय चीजों का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि प्रभु को भोग लगाने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है और धन का लाभ मिलता है।

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: वैशाख माह में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? यहां जानिए पूजन नियम

भगवान शिव के प्रिय भोग (Bhagwan Shiv Ke Bhog)

  • मासिक शिवरात्रि के दिन भगवान शिव को सफेद बर्फी का भोग लगाएं। माना जाता है कि सफेद बर्फी का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही नकारात्मकता से छुटकारा मिलता है।
  • इसके अलावा भगवान शिव के भोग में आप दही, दूध और पंचामृत शामिल कर सकते हैं। माना जाता है कि इन चीजों का भोग लगाने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है।
  • अगर आप अपनी मनचाही मनोकमनाएं पूरी करना चाहते हैं, तो मासिक शिवरात्रि पर महादेव को सूजी या आलू का हलवा का भोग लगाएं। मान्यता है कि हलवा का भोग लगाने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
  • भगवान शिव को धतूरा और भांग प्रिय हैं। मासिक शिवरात्रि के दिन पूजा के दौरान प्रभु को धतूरा और भांग लगा सकते हैं।
  • ऐसा माना जाता है कि महादेव को शहद का भोग लगाने से ग्रह शांत होते हैं। ग्रहों की स्थिति ठीक होने से ग्रहों से शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
  • अगर आप जीवन में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में प्रभु को सूखे मावे का भोग लगाएं। माना जाता है कि इससे आर्थिक तंगी में सुधार होता है।

भोग मंत्र (Bhog Mantra)

त्वदीयं वस्तु गोविन्द तुभ्यमेव समर्पये। गृहाण सम्मुखो भूत्वा प्रसीद परमेश्वर ।।

यह भी पढ़ें: Masik Shivratri 2024: मासिक शिवरात्रि पर जरूर करें इस स्तोत्र का पाठ, महादेव होंगे प्रसन्न और जीवन रहेगा सुखमय

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।