Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Masik Shivratri 2024: साल 2024 में किस-किस दिन मनाई जाएगी मासिक शिवरात्रि? नोट करें सही तिथि

Masik Shivratri 2024 सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि का व्रत बेहद खास माना जाता है। यह दिन पूरी तरह से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो लोग श्रद्धा और समर्पण के साथ यह व्रत रखते हैं भगवान शिव और माता पार्वती उन्हें सभी सांसारिक सुख धन समृद्धि आदि प्रदान करती हैं।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Tue, 09 Jan 2024 10:53 AM (IST)
Hero Image
Masik Shivratri 2024: साल 2024 मासिक शिवरात्रि तिथि

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Masik Shivratri 2024: सनातन धर्म में मासिक शिवरात्रि के व्रत का बेहद महत्व है। यह हर माह कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस शुभ दिन पर साधक भगवान शिव की पूजा भक्तिभाव के साथ करते हैं और उनके लिए उपवास रखते हैं।

ऐसा माना जाता है कि जो भक्त इस दिन का व्रत रखते हैं, भगवान शिव और मां पार्वती उनकी मनचाही इच्छा पूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें: Bhauma Pradosh Vrat 2024: साल का पहला प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि एक साथ, जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

मासिक शिवरात्रि 2024 लिस्ट

  • 9 जनवरी 2024 दिन मंगलवार - पौष मासिक शिवरात्रि
  • 8 फरवरी 2024 दिन गुरुवार - माघ मासिक शिवरात्रि
  • 8 मार्च 2024 दिन शुक्रवार - महाशिवरात्रि, फाल्गुन शिवरात्रि
  • 7 अप्रैल 2024 दिन रविवार - चैत्र मासिक शिवरात्रि
  • 6 मई 2024 दिन सोमवार - वैशाख मासिक शिवरात्रि
  • 4 जून 2024 दिन मंगलवार - ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि
  • 4 जुलाई 2024 दिन गुरुवार - आषाढ़ मासिक शिवरात्रि
  • 2 अगस्त 2024 दिन शुक्रवार - सावन मासिक शिवरात्रि
  • 1 सितंबर 2024 दिन रविवार - भाद्रपद मासिक शिवरात्रि
  • 30 सितंबर 2024 दिन सोमवार - अश्विन मासिक शिवरात्रि
  • 30 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार - कार्तिक मासिक शिवरात्रि
  • 29 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार - मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि

मासिक शिवरात्रि का महत्व

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का खास महत्व है। यह दिन पूरी तरह से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग श्रद्धा और समर्पण के साथ यह व्रत रखते हैं, भगवान शिव और माता पार्वती उन्हें सभी सांसारिक सुख, धन, समृद्धि आदि प्रदान करती हैं।

यह व्रत उन भक्तों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जो मनचाहे विवाह की कामना करते हैं। इस शुभ दिन पर देवी पार्वती को श्रृंगार का सामान और भगवान शिव को वस्त्र चढ़ाने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें: Paush Amavasya 2024: साल की पहली अमावस्या पर करें तुलसी के ये उपाय, बना रहेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'