Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

May 2024 Jayanti: मई में मनाई जाएगी साल की सबसे ज्यादा जयंती, जानिए इनकी तारीख

वर्ष 2024 में मई का महीना एक ऐसा होने वाला है जिसमें सबसे ज्यादा जयंती मनाई जाएंगी। इसलिए यह धार्मिक दृष्टि से बहुत ही खास महीना होने वाला है। इस माह में कई ऐसे महापुरुषों की जयंती मनाई जाएगी जिन्होंने भारत को गौरवांवित करने का काम किया है। तो चलिए जानते हैं कि मई के महीने में किन-किन महापुरुषों का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 04 May 2024 03:29 PM (IST)
Hero Image
May 2024 Jayanti मई में मनाई जाएगी साल की सबसे ज्यादा जयंती।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। May 2024 Jayanti Dates: हिंदू पंचांग के अनुसार, मई में वैशाख का महीना चलता है। ऐसे में इस महीने में कई महापुरुषों का जन्मोत्सव और कई देवताओं का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। व्यक्ति इन सभी के चरित्र से कुछ-न-कुछ प्रेरणा ले सकता है। मई के महीने में वल्लभाचार्य से लेकर गौतम बुद्ध और सूरदास जी जैसे कई महापुरुषों की जयंती मनाई जाएगी। तो चलिए जानते हैं कि मई के महीने में कौन कौन-सी जयंती मनाई जाएगी।

मई में आने वाली जयंती (Jayanti May 2024)

  • 04 मई 2024 - वल्लभाचार्य जयंती, 04 मई को पुष्टिमार्ग संप्रदाय के संस्थापक माने गए है। इसके साथ ही इस दिन महाराजा छत्रसाल की भी जयंती मनाई जाएगी।
  • 08 मई 2024 - रवींद्रनाथ जयंती, इस दिन पर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ जी की जयंती मनाई जाएगी।
  • 10 मई 2024 - परशुराम जयंती, परशुराम जी भगवान विष्णु के अवतार होने के साथ-साथ 08 चिरंजीवियों में से भी एक हैं।
  • 12 मई 2024 - इस दिन पर अद्वैत वेदांत के समर्थक शंकराचार्य, वैष्णव परम्परा के प्रणेता रामानुजाचार्य और महान कृष्ण भक्त सूरदास जी की जयंती मनाई जाएगी।
  • 15 मई 2024 - बगलामुखी जयंती, 15 मई को मां बगलामुखी का प्रकटोत्सव मनाया जाएगा। इन देवी को मुख्य रूप से तंत्र-मंत्र की साधना के लिए जाना जाता है। 
  • 16 मई 2024 - जानकी जयंती। इस दिन राजा जनक को पुत्री के रूप में सीता जी की प्राप्ति हुई थी।
  • 21 मई 2024 - नरसिंह जयंती। इस तिथि पर  भगवान विष्णु ने भक्त प्रहलाद को राक्षस हिरण्यकश्यप से बचाने के लिए नरसिंह का अवतार लिया था।
  • 23 मई 2024 - बुद्ध पूर्णिमा। माना जाता है कि वैशाख पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था। ऐसे में इस दिन को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है।
  • 24 मई 2024 - नारद जयंती। नारद जी को विश्व का पहला पत्रकार भी माना जाता है।

यह भी पढ़ें - Narasimha Jayanti 2024: मई में कब मनाई जाएगी नरसिंह जयंती? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'