Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Finance Horoscope August 2023: किन राशियों को मिलेगा आर्थिक क्षेत्र में लाभ? पढ़िए मासिक वित्त राशिफल

Monthly Finance Horoscope August 2023 नए महीने के शुभारंभ में अब कुछ ही समय बचा हुआ है। बता दें कि अगस्त माह को ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मास में होने वाले ग्रहों के राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं अगस्त 2023 मासिक वित्त राशिफल।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 26 Jul 2023 06:31 PM (IST)
Hero Image
Monthly Finance Horoscope August 2023: पढ़िए मासिक वित्त राशिफल।

नई दिल्ली, आध्यात्म डेस्क । Monthly Finance Horoscope August 2023: ज्योतिषविदों के अनुसार, अंग्रेजी कैलेंडर का आठवां महीना यानी अगस्त मास सभी राशियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। बता दें कि इस माह में कुछ महत्वपूर्ण ग्रह राशि परिवर्तन या अपनी चाल बदलेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग प्रकार से पड़ेगा। राशिफल के अनुसार, इनका प्रभाव जातकों के आर्थिक क्षेत्र पर भी पड़ेगा। ऐसे में आइए, पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं मासिक वित्त राशिफल।

मेष मासिक वित्त राशिफल (Aries Monthly Finance Horoscope August 2023)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा। इस समय आप कार्यक्षेत्र में जिस कार्य का शुभारंभ करना चाहते हैं, उसमें आपको सफलता प्राप्त होगी। आपको अपने मित्रों व सहयोगियों से आर्थिक मदद मिल सकती है। इस महीने कोई बड़ी पार्टनरशिप या डील व्यापार क्षेत्र में आप कर सकते हैं। जिसका लाभ आगामी समय में आपको प्राप्त होगा।

वृषभ मासिक वित्त राशिफल (Taurus Monthly Finance Horoscope August 2023)

इस महीने आय के क्षेत्र में आपको लाभ के योग बन रहे हैं। आपका कोई रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है, जिसमें आपके सहयोगी मित्रों का आर्थिक सहयोग आपको प्राप्त होगा। पार्टनरशिप आदि करते समय अपने साथियों का चयन ठीक से करें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इस महीने आपको कोई बड़ा ऑफर कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे, शेयर मार्केट का काम यदि कर रहे हैं तो यह महीना आपके लिए ठीक है।

मिथुन मासिक वित्त राशिफल (Gemini Monthly Finance Horoscope August 2023)

इस महीने मिथुन राशि वालों को व्यापार-व्यवसाय में अनेकों अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपकी कार्यकुशलता और क्षमता के चलते आपको कुशल मार्गदर्शन मिल सकता है। साथ ही कोई बड़ा प्रोजेक्टर कार्यक्षेत्र में आपको मिलने का चांस हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में है सुधार होगा। आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ हो सकता है। साथ इस महीने प्रॉपर्टी आदि में आप बड़ा निवेश कर सकते हैं। अपनी सुख-सुविधाओं के लिए वाहन इत्यादि खरीद सकते हैं।

कर्क मासिक वित्त राशिफल (Cancer Monthly Finance Horoscope August 2023)

यह महीना आर्थिक दृष्टि से कुछ उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परंतु आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस नहीं होगी। अपने इष्ट मित्रों के सहयोग से आप आर्थिक संकट से उभर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया काम इस महीने मिल सकता है, जिसका सफलतापूर्वक पालन करने में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इससे आर्थिक स्थिति से आपको दो-चार नहीं होना पड़ेगा। साथ ही स्वयं का कोई नया काम शुरू करने की कार्य योजना इस महीने आपके मन में बन सकती है।

सिंह मासिक वित्त राशिफल (Leo Monthly Finance Horoscope August 2023)

इस महीने आपको आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ परेशानियों के चलते घर में खर्च की स्थिति बढ़ सकती है। जिस कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ने की संभावना है। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आपको घाटा लग सकता है। आपके साथ पार्टनरशिप में काम कर रहे लोग आपसे संबंध तोड़ कर कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। जिस कारण आपके कार्यक्षेत्र में स्थिति आपके विपरीत बन जाएगी। इससे आर्थिक स्थिति बिगड़ने की भी संभावन है।

कन्या मासिक वित्त राशिफल (Virgo Monthly Finance Horoscope August 2023)

इस महीने कन्या राशि वाले आय के क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। जिसका परिणाम आगामी समय में सुखद होगा। व्यापार-व्यवसाय में यदि परिवर्तन करना चाहते हैं तो इस महीने इंतजार करें। अभी व्यापार-व्यवसाय में चेंज करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। कोई बड़ी रकम या धनराशि अपरिचित व्यक्ति को ना दें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला मासिक वित्त राशिफल (Libra Monthly Finance Horoscope August 2023)

यह महीना कार्य क्षेत्र में आपको भारी विरोध का सामना करना पड़ सकता है। आपके साथ कार्य कर रहे व्यक्ति आप का विरोध कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर आपके साथ संबंध तोड़ सकते हैं। जिस कारण व्यापार-व्यवसाय में स्थिति बिगड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। कोई बड़ा जोखिम इस महीने व्यापार-व्यवसाय में ना उठाएं नहीं तो हानि का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक मासिक वित्त राशिफल (Scorpio Monthly Finance Horoscope August 2023)

इस महीने आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में समय ना देने के कारण आपका काम बिगड़ सकता है। आपके पार्टनर आपके साथ धोखा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन करना इस महीने आपके लिए ठीक नहीं होगा। इसलिए कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सोच-विचार कर लें। इस महीने आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए आपको किसी से बड़ी मदद लेनी पड़ सकती है।

धनु मासिक वित्त राशिफल ( Sagittarius Monthly Finance Horoscope August 2023)

यह महीना आर्थिक स्थिति से आपके लिए सुखद समाचार देने वाला होगा। आपको आपसे किसी में लाभ होगा। इस महीने किसी नए कार्य का शुभारंभ आप कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई नया प्लांट आदि लगा सकते हैं। जिससे क्षेत्र में लाभ होगा। पुराने ऋण से आपको मुक्ति मिलेगी। साथ ही कोई नई बड़ी पार्टनरशिप डील आप इस महीने आप कर सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा।

मकर मासिक वित्त राशिफल (Capricorn Monthly Finance Horoscope August 2023)

आय के क्षेत्र में इस महीने मकर राशि वालों के लिए अत्यधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट की स्थिति बन सकती है। आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं, जिस कारण परिस्थिति से निपटना बड़ा कठिन हो जाएगा। अच्छा होगा इस समय व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करने से बचें। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ा निवेश ना करें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। समय को सहजता से निकालने का प्रयास करें। महीने के उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ मासिक वित्त राशिफल (Aquarius Monthly Finance Horoscope August 2023)

इस महीने आपको आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी, जिस कारण आपको अपने किसी परिचित व्यक्ति से मदद लेना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा घाटा लगने से या स्वास्थ्य संबंधी कारणों से आर्थिक स्थिति में बड़ी गिरावट महसूस होगी। जिससे उबरने में आपको काफी समय लग सकता है। इस कारण व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम ना उठाएं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके हित में नहीं होगा।

मीन मासिक वित्त राशिफल (Pisces Monthly Finance Horoscope August 2023)

मीन राशि वालों के लिए यह महीना आर्थिक तौर से बहुत अच्छा रहने वाला है। बहुत दिनों से आप जिस बड़े काम की तलाश में थे, वह कार्य इस महीने में प्राप्त हो सकता है। आपको कोई विशेष कार्य या बड़ी पार्टनरशिप। इस महीने कार्यक्षेत्र में मिलने से आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन इस महीने आप कर सकते हैं, जिसका आगामी समय में आपको लाभ दिखाई पड़ेगा। कार्यक्षेत्र में मित्र व परिवार के लोगों से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ए जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।