Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Monthly Horoscope August 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अगस्त का महीना? मासिक राशिफल से जानिए

August 2023 Ka Rashifal अगस्त का महीना शुरू होने जा रहा है। बता दें कि इस मास में तीन महत्वपूर्ण ग्रह अलग-अलग राशियों में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर साकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। अगस्त मास में कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्हें भाग्य का साथ मिलेगा। आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए अगस्त का महीना।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Mon, 31 Jul 2023 08:20 AM (IST)
Hero Image
Monthly Horoscope August 2023: पढ़िए मासिक राशिफल।

नई दिल्ली, आध्यात्म ड़ेस्क । Monthly Horoscope August 2023: कुछ ही दिनों में अगस्त मास का शुभारंभ होने जा रहा है। इस मास को आध्यात्मिक व ज्योतिष दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस मास में तीन ग्रह प्रमुख ग्रह सूर्य, शुक्र और मंगल राशि परिवर्तन करेंगे। इसके साथ तीन ग्रह ऐसे हैं जो वक्री, उदय और अस्त अवस्था में चले जाएंगे। ऐसे में अगस्त मास में बदल रहे ग्रहों की स्थितिका प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। बता दें कि अगस्त में मास में कई महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार भी मनाएं जाएंगे, जिनका हिन्दू धर्म में विशेष धार्मिक महत्व है। आइए पंड़ित शर्मा से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के अगस्त का महीना?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope August 2023)

यह महीना मेष राशि के लिए सफलता से भरा रहेगा। इस महीने आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। महीने के प्रारंभ में आपको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। आप इस महीने परिवार की दृष्टि से कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जिससे पूरे परिवार पर इसका असर दिखाई पड़ेगा। कोई बड़ा निर्णय लेते समय परिवार के लोगों से विचार-विमर्श करें नहीं तो इसका विपरीत परिणाम भी आपको दिखाई देगा। गोचर में राहु गुरु की युति आप को दिग्भ्रमित कर सकती है। इस महीने आप अपने किसी पुराने परिचित व्यक्ति से मिलकर खुद को सुखी महसूस करेंगे। पारिवारिक दृष्टि से यह महीना आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope August 2023)

इस महीने वृषभ राशि वालों को अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। आप किसी कार्य विशेष के लिए कहीं बाहर की यात्रा आदि पर जा सकते हैं। साथ ही इस महीने आप अपनी लाइफ में बहुत कुछ बदलाव करेंगे। इसका असर आपको आगामी समय में दिखाई देगा। परिवार के साथ आपका यह महीना अच्छा रहने वाला है। इस महीने आप अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिता पाएंगे, परिवार के साथ सुखद क्षण बताने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। इस महीने आपको कुछ समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक या सामाजिक समस्याओं के चलते कुछ परेशानी महसूस होगी। परिवार में भाई-भतीजे आदि से मतभेद हो सकते हैं। संपत्ति आदि को लेकर आप पर आरोप लग सकता है। वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। अच्छा होगा अपनी वाणी पर संयम रखें। महीने के उत्तरार्ध में आप पर लगाए गए आरोप निराधार साबित होंगे। आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार को एकत्रित करने का प्रयास करें।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope August 2023)

मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना शुरुआती दिनों में कुछ परेशानियों भरा रह सकता है। कुछ आकस्मिक घटनाएं आपके साथ घट सकती हैं, जिस कारण कुछ परेशानी व मानसिक तनाव की स्थिति निर्मित होगी। यह महीना आपके लिए जहां एक तरफ कुछ परेशानियों से भरा हो सकता है, लेकिन महीने के उत्तरार्ध में आपको कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आपका किसी पुराने परिचित व्यक्ति के मिलना होगा, जिससे आपके जीवन को एक नई दिशा मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में चले आ रहे कुछ मतभेद इस महीने समाप्त हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से चल रहा मनमुटाव भी इस महीने हल हो सकते हैं। आपके दांपत्य जीवन में फिर से खुशियों की बहार आएगी। इस महीने पारिवारिक दृष्टि से आप कोई बड़ा निर्णय परिवार के हित में ले सकते हैं, जिससे आपका दांपत्य जीवन सुखद सरल हो जाएगा।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope August 2023)

कर्क राशि वालों के लिए यह महीना सफलता से भरा रहेगा। आप अपने जीवन में कोई बड़ा परिवर्तन इस महीने कर सकते हैं। आप अपनी जीवनशैली में परिवर्तन कर सकते हैं। साथ ही इस महीने आप किसी बड़े चुनौतियों का सामना करेंगे और अपने कार्य की कुशलता के चलते आप उस में सफल होंगे। पारिवारिक दृष्टि से इस महीने आपको परिवार में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। परिवार में अपने लोगों के साथ आप किसी बड़ी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। साथ ही अपने परिवार के लिए कोई नया घर इस महीने खरीद सकते हैं। पत्नी से कुछ बातों के चलते कुछ नोकझोंक हो सकती है। परंतु यह महीना आपके लिए पारिवारिक दृष्टि से भी अच्छा रहने वाला है। महीने के उत्तरार्ध में बच्चों से किसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हो सकती है।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope August 2023)

यह महीना सिंह राशि वाले जातकों के लिए सामान्य रहेगा। इस महीने आप कुछ मानसिक समस्याओं का सामना कर सकते हैं। परिवार में चल रहे विवाद के कारण कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी, जिससे मन अशांत रहेगा व मानसिक चिंता बनी रहेगी। आपके विरोधी वर्ग भी आपकी पारिवारिक परिस्थिति का लाभ उठा सकते हैं। इस महीने आपको बहुत सोच-समझकर चलने की आवश्यकता है। विशेषकर आप किसी बड़े मुकदमे आदि में फंस सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई बड़े वाद-विवाद की स्थिति बनने पर स्वयं को दूर रखें। परिवार में आपका विरोध बढ़ सकता है। पत्नी व बच्चे भी इस महीने आपके विरोध में जा सकते हैं। क्रोध पर काबू रखें और व्यर्थ के कामों से बचने का प्रयास करें। वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें नहीं तो किसी दुर्घटना आदि के शिकार हो सकते हैं।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope August 2023)

कन्या राशि वालों के लिए यह महीना कठिनाइयों से भरा रह सकता है। आपको पारिवारिक तोर से कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के विवाद आदि में आपके परिवार के लोग आपके विरोध में जा सकते हैं। साथ ही आपके खिलाफ कोई बड़ा निर्णय सभी सदस्य मिलकर ले सकते हैं। जिससे जीवन में कुछ समस्याएं उत्पन्न होंगी। महीने के उत्तरार्ध में वातावरण आपके पक्ष में होगा। इस महीने घर परिवार में किसी विशिष्ट व्यक्ति के आगमन से आपको कुछ लाभ की स्थिति दिखाई देगी। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपके प्रभाव को सीमित करने का प्रयास किया जा सकता है।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope August 2023)

तुला राशि वालों के लिए यह महीना काफी उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आप किसी बड़ी समस्या में इस महीने उलझ सकते हैं, जिस कारण आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी वर्ग आपके खिलाफ षड्यंत्र रचेंगे, जिस कारण सामाजिक तौर पर आपके विरोध में कोई माहौल तैयार कर सकते हैं। जिसका असर आपको अपनी निजी जीवन पर दिखाई पड़ेगा। आपके परिवार को तोड़ने का प्रयास किया जा सकता है। साथ ही पारिवारिक दृष्टि से यह महीना ठीक-ठाक रहेगा। परिवार में चल रहे वाद-विवाद में कुछ राहत आपको मिलेगी। आपके परिवार के लोग आपके प्रति सम्मान का भाव रखेंगे व चली आ रही परिस्थितियों में कोई बड़ा समझौता इस महीने हो सकता है, जिस कारण परिवार का माहौल सुधरेगा।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope August 2023)

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर या परिवार के साथ कहीं छुट्टी मनाने बाहर जा सकते हैं। परिवार के साथ यह महीना आपका अच्छा बीतने वाला है। कुछ पुराने विवाद समाप्त होंगे। साथ ही आपको परिवार में सकारात्मक वातावरण देखने को मिलेगा। महीने की शुरुआत में किसी अपने का दुखद समाचार आपको मिल सकता है, जिस कारण कुछ दिन मन खिन्न रहेगा। परिवार में इस महीने कोई मांगलिक कार्य का आयोजन भी हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी लोग एक साथ सम्मिलित होंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे और पैतृक संपत्ति में इस महीने आपको आपका हक मिल सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति व संबंधी विवाद के सुलझने का योग बनेगा। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी व सामाजिक-राजनीतिक क्षेत्र में आपको कोई विशेष पद व दायित्व मिल सकता है।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope August 2023)

यह महीना धनु राशि वालों के लिए बहुत अच्छा परिणाम देने वाला रहेगा। आपसे सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात से आगामी समय में आपके लिए सफलता का मार्ग खुल सकती है। इस महीने अपने किसी विशिष्ट कार्य के लिए आपको बाहर या विदेश की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार के साथ यह महीना सामान्य रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण आप अपने परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे, जिस कारण परिवार में कुछ माहौल आपके विपरीत बन सकता है। पत्नी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में भाई-भतीजे आदि से संबंध मधुर होंगे। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने से आपकी लोकप्रियता में बढ़ेगी।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope August 2023)

यह महीना मकर राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा। इस महीने आप सामाजिक क्षेत्र में किसी परेशानी का सामना कर सकते हैं। परिवार के क्षेत्र में आपका विरोध बढ़ सकता है। साथ ही आपके प्रति, लोगों की मानसिकता बिगड़ सकती है, जिस कारण आपका मन उदास रहेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है, जिसमें परिवार आपके विरोध में जा सकता है। यह समय आपके लिए उपयुक्त नहीं है। इसलिए किसी बड़े विवाद में फंसने से बचें और वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, किसी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope August 2023)

यह महीना कुंभ राशि वाले जातकों के लिए परेशानी से भरा हो सकता है। आप यात्रा आदि पर जाएं तो सावधान और सतर्क रहें, नहीं तो आपको किसी बड़ी हानि का सामना करना पड़ सकता है। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में आपके साथ खड़े लोग आप का विरोध कर सकते हैं, जिस कारण आप मानसिक रूप से काफी परेशान हो सकते हैं। इस महीने किसी परिचित व्यक्ति के हीन व्यवहार के कारण मन दुखी हो सकता है। साथ ही पारिवारिक दृष्टि से आप अपने परिवार में कुछ बातों को लेकर विरोध की स्थिति में फंस सकते हैं। परिवार व रिश्तेदार, संपत्ति को लेकर आपके विरोध में आ सकते हैं।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope August 2023)

मीन राशि वालों के लिए यह महीना शानदार रहेगा। आपके कुछ पुराने रुके हुए काम पूरे होने से मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही कोई सुखद समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आप अपने परिवार के साथ यह महीना अच्छे से व्यतीत करेंगे। परिवार और बच्चों के साथ में आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, जिससे परिवार में एक अच्छा माहौल दिखाई देगा। परिवार में चले आ रहे वाद-विवाद इस महीने दूर हो सकते हैं व अपने परिवार की ओर से आपको अपने किसी विशेष कार्य के लिए आर्थिक सहयोग मिल सकता है।

ड़िसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।