Move to Jagran APP

Monthly Horoscope July 2023: कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए जुलाई मास? पढ़िए मासिक राशिफल

July 2023 Masik Rashifal वर्ष 2023 का सातवां महीना शुरू होने जा रहा है। इस माह को आध्यात्म और ज्योतिष के दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बता दें कि जुलाई मास में ही सावन का भी शुभारंभ हो रहा है. आइए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए जुलाई का महीना?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Fri, 30 Jun 2023 06:27 PM (IST)
Hero Image
Monthly Horoscope July 2023: पढ़िए जुलाई मास का मासिक राशिफल।
नई दिल्ली, आध्यात्म ड़ेस्क | Monthly Horoscope July 2023: जुलाई माह शुरू होने में अब कुछ घंटे शेष हैं। वर्ष 2023 के सातवें महीने को ज्योतिष विद्वान बहुत ही महत्वपूर्ण बता रहे हैं। बता दें कि जुलाई मास में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे। साथ ही इस माह में कुछ ग्रह राशि परिवर्तन भी करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से पड़ेगा। ऐसे में पंड़ित शर्मा से जानते हैं, कैसा रहेगा सभी राशियों के जुलाई का महीना?

मेष मासिक राशिफल (Aries Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना स्वास्थ्य की दृष्टि से आपके लिए परेशानी भरा रहेगा। स्वास्थ्य के चलते इस महीने आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुखार, पेट दर्द व शारीरिक कष्ट संबंधी रोग आपको हो सकते हैं। वाहन आदि को चलाने में सावधानी बरतें। दुर्घटना का योग बन सकता है। आप अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें और खान-पान पर संयम रखें। आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। स्वास्थ्य के चलते शरीर में कमजोरी थकान आदि से आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। इस महीने आप व्यापार आदि में कोई बड़ा परिवर्तन करने का सोच रहे हैं। कोई भी कार्य शुरू करें तो अच्छी तरह सोच-विचार में विशेषकर अपने सहयोगियों से सावधान रहें। अपने मन की बात सबको शेयर ना करें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव इस समय आपके लिए सामान्यतः ठीक रहेगा। परंतु कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक स्थिति से निपटने के लिए आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में नया मार्ग खुलेंगे। इस महीने अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार देना, आपके लिए बड़ी मुश्किल में डाल सकता है। शेयर मार्केट में काम करने वालों के लिए यह महीना संभल कर चलने का है। प्रॉपर्टी आदि में बड़ा निवेश का यदि सोच रहे हैं तो इस महीने आप कर सकते हैं।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो परेशानियां महसूस होगी। नौकरी वर्ग वालों के लिए अपने अधिकारी वर्ग से मतभेद की स्थिति बन सकती है। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको अपने विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें नहीं तो किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। परिवार में आपसी सामंजस्य की कमी आप महसूस करेंगे। जमीन संबंधी विवाद के कारण परिवार में मतभेद बढ़ सकते हैं। तथा परिवार में किसी अपने द्वारा आप को अपमानित करने का प्रयास किया जा सकता हैं, सावधान रहें। कोई नया वाहन आदि इस महीने खरीदने का योग बन सकता है। कैरियर के लिए जो व्यक्ति प्रयास कर रहे हैं, इस महीने उन्हें असफलता ही हाथ लगेगी। अतः वाणी पर संयम रखें और लंबी यात्रा आदि पर जाएं तो सावधानी बरतें। विवाद-मतभेदों से दूर रहें।

वृषभ मासिक राशिफल (Taurus Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से कार्य की अधिकता के कारण आप स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। किन्हीं कारणों से मानसिक तनाव बना रहेगा। व्यर्थ के झगड़े आदि में इस महीने आप फंस सकते हैं, अतः वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है, जिस कारण भी आप मानसिक चिंता व तनाव से ग्रसित हो सकते हैं। इस महीने कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करने के बाद भी जैसा आप सोच रहे हैं, वैसा परिणाम आपको नहीं मिल पाएगा। आप कार्यक्षेत्र में इस महीने अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में आपको नए साझेदार मिल सकते हैं, जिनके द्वारा अपना नया कार्य का शुभारंभ कर पाएंगे। आपका अपने पाठकों से किन्हीं बातों पर मतभेद हो सकता है। परंतु आपका कार्य आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा और आप शेयर मार्केट में यदि काम करते हैं तो इस महीने सोच-विचार कर शेयर मार्केट का काम करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना संभल कर चलने का है। वाणी पर संयम रखें। आपके अधिकारी वर्ग आपके किसी कार्य से आप के विरोध में आ सकते हैं। अच्छा होगा समय के हिसाब से अपना कार्य करें न्यायालय पक्ष में चल रहें। विवाद में आप और उलझ सकते हैं, विरोधी सक्रिय होंगे। परिवारिक सामाजिक क्षेत्र में आपका विरोध हो सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कुछ समय बाद बात की स्थिति बन सकती है। भाई-भतीजा से विरोध की स्थिति बनेगी अच्छा होगा। इस महीने व्यर्थ की बातों पर ध्यान ना दें। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाने की कोशिश करें। इस महीने किसी यात्रा आदि पर आप जा सकते हैं परंतु वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें, नहीं तो दुर्घटना आदि का योग बन सकता है। कोई नई प्रॉपर्टी वाहन मकान का सौदा करें तो सोच विचार कर निर्णय लें। किसी मांगलिक कार्य का योग घर में बन सकता है। कोई नया मेहमान आपके घर में आएगा। इस महीने आपका मन आध्यात्मिक की तरफ झुका रहेगा।

मिथुन मासिक राशिफल (Gemini Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको अपने स्वास्थ्य में लाभ दिखाई पड़ेगा पहले से चले आ रहे, किसी बीमारी से आपको निजात मिलेगी। आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। इस महीने आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान ना हो। परिवार में सभी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने आपको कोई नया बड़ा काम मिल सकता है। किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपको आर्थिक लाभ होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार में कोई नई पार्टनरशिप आप शुरू कर सकते हैं। यदि कार्य क्षेत्र में बदलाव करना चाहते हैं तो यह महीना आपके लिए ठीक रहेगा।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा, आपका कार्य का दायरा बढ़ेगा। आपके अधिकारी कार्य शैली से प्रसन्न रहेंगे। इस महीने आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। न्यायालय पक्ष में चल रहे विवाद में आपको सफलता मिलती दिखेगी। सामाजिक, राजनैतिक व पारिवारिक क्षेत्र में आप अच्छा कार्य करेंगे व आपका सम्मान बढ़ेगा। परिवार में आपसी मतभेद दूर होंगे। किसी विशेष कार्य की योजना परिवार में बन सकती है। जिसमें आपकी भूमिका अहम रहेगी। इस महीने आपको पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। कोई नया वाहन या मकान आदि आप इस महीने खरीद सकते हैं। शेयर मार्केट में काम कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में इजाफा होगा और कैरियर में मेहनत करने वाले लोगों के लिए समय थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा, परंतु महीने के अंत तक आपको सफलता मिल सकती है।

कर्क मासिक राशिफल (Cancer Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आपके लिए शानदार रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा और सेहत के हिसाब से यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने आपको विशेष सफलता प्राप्त होगी। आप जिस कार्य का बहुत दिन से सोच रहे हैं, वह कार्य इस महीने आपका पूरा हो सकता है। आय के क्षेत्र में नई साझेदारी संबंध स्थापित होंगे, जिससे आपको भविष्य में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। कोई नया उद्योग पुराने उद्योग के साथ आप इस महीने शुरू कर सकते हैं। इस महीने अपने पार्टनर से थोड़ा सावधान रहें, नहीं तो नुकसान उठाना पड़ सकता है।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपकी मनचाही जगह आपका ट्रांसफर आदि हो सकता है व आपको पदोन्नति भी मिल सकती है। सामाजिक, राजनीतिक, पारिवारिक क्षेत्र में यह महीना अच्छा रहने वाला है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई विशेष पद प्राप्त हो सकता है। काम की अधिकता के कारण कुछ थकावट व मानसिक तनाव रह सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के योग बनेंगे। विवाह आदि उत्सव का योग बन सकता है। यदि अभी तक आपने अपना मकान नहीं लिया है तो इस महीने आप स्वयं का मकान खरीद सकते हैं। लंबी यात्रा पर जाएं तो सतर्कता बरतें वाणी पर संयम रखें। इस महीने आप अपने व्यवहार से लोगों का मन जीत लेंगे।

सिंह मासिक राशिफल (Leo Monthly Horoscope July 2023)

इस महीने आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर स्वास्थ्य को लेकर आप इस महीने परेशान रह सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आप सजग रहें। कार्य की अधिकता के कारण भी आपका स्वास्थ्य ज्यादा बिगड़ सकता है। अच्छा होगा स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय में यह समय आपके लिए ठीक-ठाक है। चल रहे कार्य में कुछ अवरोध आ सकता है। परंतु कार्य क्षेत्र में आपको सफलता औसतन प्राप्त होगी। कार्यक्षेत्र में साथियों के साथ मतभेद की स्थिति निर्मित हो सकती है, जिस कारण आपको कुछ हानि उठानी पड़ सकती है। इस महीने कार्यक्षेत्र में बदलाव करना, आपके लिए ठीक नहीं है। कोई भी निर्णय लें सोच-विचार कर लें। आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना संभल कर चलने का है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारियों से संबंध मधुर रखें न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय होंगे सामाजिक, राजनीतिक व पारिवारिक क्षेत्र में मान-सम्मान में गिरावट आएगी। परिवार में अपनों के व्यवहार से आप दुखी हो सकते हैं। आपको किसी विशेष समारोह आदि में अपमानित किया जा सकता है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। संपत्ति को लेकर पुत्र आदि से मनमुटाव हो सकता है। कोई नया मकान या वाहन आदि इस महीने खरीदें तो सोच विचार कर लें। किसी अनजान व्यक्ति को बड़ी राशि उधार के रूप में ना दें नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें, वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

कन्या मासिक राशिफल (Virgo Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आपको समस्याओं से जूझना होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। स्वास्थ्य को लेकर कई समस्याओं का आपको सामना करना पड़ेगा। अत्यधिक धन खर्च के कारण आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहे कार्य में कई प्रकार के विघ्न उत्पन्न हो सकते हैं। आपके पाटनर आपके साथ कार्यक्षेत्र में धोखा कर सकते हैं, सतर्कता जरूरी है। कोई बड़ा निवेश य पार्टनरशिप करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें व अपने पार्टनर पर पूर्ण विश्वास करके ही कोई नया कार्य शुरू करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य के कारण आप अपने कार्य क्षेत्र में समय नहीं दे पाएंगे, जिस कारण आपका काम बिगड़ सकता है व आपके विरोधी इस समय का लाभ उठा सकते हैं। अधिकारियों से संबंध अच्छे रखें। न्यायालय पक्ष में आपको पराजय का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक, राजनीतिक व पारिवारिक क्षेत्र में आपके सम्मान में गिरावट महसूस होगी। विरोधी वर्ग आपका विरोध करेंगे। परिवार में किसी अपने को सदा के लिए खो सकते हैं। संपत्ति आदि में विवाद की स्थिति बन सकती है। आप इस समय कोई बड़ा लेनदेन ना करें। साथ ही प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह समय उपयुक्त नहीं है। महीने के उत्तरार्ध में प्रॉपर्टी आदि में निवेश करना अच्छा रहेगा। वाणी पर संयम रखें और वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।

तुला मासिक राशिफल (Libra Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। अभी तक स्वास्थ्य में जो गिरावट चल रही थी। उससे आपको निजात मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मानसिक तनाव व शारीरिक थकावट आदि रह सकती है। परंतु स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा और सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोई बहुत पुराना रुका हुआ कार्य किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आपका पूर्ण हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आप नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। कोई बड़ी डील या साझेदारी इस महीने आप कर सकते हैं।

कार्यक्षेत्र में नौकरी वर्ग वालों के लिए यह समय सामान्य रहने वाला है। आपको मेहनत के हिसाब से सफलता मिलने में समय लगेगा, परंतु महीने के उत्तरार्ध में आपको विशेष लाभ प्राप्त हो सकता है। अधिकारी वर्ग आपके कार्य व व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको सफलता अर्जित होगी। सामाजिक, पारिवारिक व राजनीतिक क्षेत्र में आप का दबदबा बना रहेगा। परिवार में आप वरिष्ठ की भूमिका में रहेंगे। परिवार के लोग आपकी बातों को महत्व देंगे। कोई बड़ा निर्णय परिवार के हित में इस महीने आप कर सकते हैं। जिस कारण आप प्रशंसा के पात्र हो सकते हैं। परिवार में चल रहे आपसी मतभेद दूर होंगे व पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आप अपना नया वाहन आदि खरीद सकते हैं। किसी धार्मिक यात्रा आदि पर जाने के योग बनेंगे।

वृश्चिक मासिक राशिफल (Scorpio Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना अच्छा रहेगा। आप अपने आपको स्वस्थ और फिट महसूस करेंगे। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण आप कुछ चिंतित रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आपको विशेष लाभ का योग इस महीने बनेगा। मित्रों और संबंधियों से धन लाभ के योग बनेंगे। आप भी बहुत बड़ा कार्य शुरू कर सकते हैं। बड़ी साझेदारी के साथ किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपको लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी व महीने के मध्य में काम की अधिकता के कारण कुछ शारीरिक थकावट हो सकती है। पत्नी व बच्चों के प्रति आप कुछ चिंता दूर हो सकते हैं।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह समय अच्छा रहेगा। आपके कार्य की प्रशंसा होगी और अधिकारी वर्ग आपसे संतुष्ट रहेंगे। जिस कारण आप का कार्यक्षेत्र बढ़ाया जा सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा, कैरियर संबंधी समस्याओं से जूझ रहे व्यक्तियों को इस महीने केरियर में सफलता प्राप्ति के योग बनेंगे। न्यायालय पक्ष में चल रहे वाद-विवाद में आपको विजय प्राप्त होगी। शत्रु पक्ष पराजित होगा और सामाजिक, राजनीतिक व पारिवारिक क्षेत्र में आपका वर्चस्व रहेगा। परिवार के लोग आपका सम्मान करेंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम का योग बनेगा। परिवार में धार्मिक अनुष्ठान भी हो सकता है। इस महीने आप प्रॉपर्टी में बड़ी पूंजी निवेश कर सकते हैं। शेयर मार्केट में काम करने वालों के लिए यह महीना ठीक रहने वाला है। कोई नया वाहन, भवन आदि इस महीने खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें।

धनु मासिक राशिफल (Sagittarius Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आप व्यर्थ के बाद विवादों में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर भी आप परेशान रह सकते हैं। कोई पुराना रोग फिर से उभरकर सामने आ सकता है, जिस कारण आप परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका धन बीमारियों में खर्च होगा, जिस कारण आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। व्यापार-व्यवसाय में इस महीने आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति से आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार क्षेत्र में मिल रही सहायता से वंचित रह सकते हैं। कोई बड़ी डील या साझेदारी करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। इस महीने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके साथ काम करने वाले व्यक्ति आपके व्यवहार से परेशान हो सकते हैं, जिस कारण अधिकारी वर्ग से आपकी शिकायत हो सकती है। जिसका परिणाम आपके लिए ठीक नहीं होगा, अतः व्यवहार अच्छा रखें और वाणी पर संयम रखें। करियर संबंधी व्यक्तियों के लिए यह महीना बहुत परिश्रम वाला रहेगा। परिश्रम के बाद भी आपको उपयुक्त सफलता प्राप्त होती नहीं दिखेगी। राजनीतिक, पारिवारिक व सामाजिक क्षेत्र में आपको कुछ विरोध का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के लोग आपके व्यवहार से ना खुश हो सकते हैं। किन्हीं बिंदुओं पर पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं। प्रॉपर्टी संपत्ति को लेकर परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। अतः व्यर्थ की उलझन से बचें और अपने कार्य पर ध्यान दें। व्यर्थ के कामों से दूर रहें। इस महीने वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

मकर मासिक राशिफल (Capricorn Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आप बहुत सी परेशानियों से घिर सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर कोई बड़ी समस्या उत्पन्न हो सकती है, जिस कारण आप बहुत परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी व्यक्ति को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यर्थ की भागदौड़ से बचें और व्यापार-व्यवसाय में नया परिवर्तन करना आपके लिए अभी उपयुक्त नहीं है। कोई बड़ी साझेदारी करने से पहले पाटनर पर विश्वास करें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार आदि में विरोधी लोग षड्यंत्र कर सकते हैं, अतः सावधान रहें।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना कई समस्या लेकर आ सकता है। आप किसी बड़े षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। अतः अधिकारी वर्ग से संबंध मधुर रखें और न्यायालय पक्ष में आपको पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। राजनीतिक, पारिवारिक व सामाजिक क्षेत्र में भी विरोधियों का सामना करना पड़ेगा। परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकता है। परंतु आप के सम्मान में कमी नहीं आएगी। परिवार के मतभेदों को दूर करने का प्रयास करें। इस महीने कोई नया काम शुरू ना करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी राशि उधार के रूप में ना दें, नहीं तो हानि हो सकती है। वाणी पर संयम रखें और वाद-विवाद से दूर रहें। यात्रा आदि पर जाएं तो वाहन चलाने में सतर्कता बरतें।

कुंभ मासिक राशिफल (Aquarius Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जिस कार्य का आप सोच रहे हैं, वह कार्य आपका पूरा होगा। स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। परंतु महीने के मध्य में स्वास्थ्य में कमी आएगी। परिवार में किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप कोई बड़ा व नया काम शुरू कर सकते हैं। आपके पाटनर आपके सहयोगी होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्त्रोत बनेंगे। किसी विशेष व्यक्तियों के संपर्क में आने से आपको धन लाभ होगा।

सहयोगी वर्ग आपके लिए नए मार्ग बनाएंगे और नौकरी वर्ग वालों के लिए यह समय अच्छा है। आपको पदोन्नति मिल सकती है, साथ आपके अधिकारी वर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे। करियर में प्रयास कर रहे व्यक्तियों के लिए यह महीना अच्छा रहने वाला है। आपको करियर के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में शत्रु पराजित होंगे। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या पद प्राप्त हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा आदि पर पूरे परिवार के साथ आप बाहर जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति का घर में आगमन होगा। आपका मन अध्यात्म की ओर झुका रहेगा। इस महीने आप अपना नया मकान खरीद सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन मासिक राशिफल (Pisces Monthly Horoscope July 2023)

यह महीना आपका शानदार रहने वाला है। बहुत दिनों से रुके हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। किसी विशेष कार्य के लिए आप प्रयासरत हैं तो इस महीने आपका वह कार्य भी पूर्ण होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य में गिरावट आएगी, जिस कारण आपको कुछ चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में आप नया कार्य शुरू करेंगे। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं और आप अपने साथियों के साथ सफलता अर्जित करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व आय के विविध स्त्रोत प्राप्त होंगे।

नौकरी वर्ग वालों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। आपके कार्य को देखकर आपका कार्य क्षेत्र बढ़ाया जा सकता है व आपको विशेष पद मिल सकता है। कैरियर में प्रयास कर रहे लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। करियर में आपको सफलता प्राप्त होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे और न्यायालय पक्ष में विजय के योग बनेंगे। शत्रु पराजित होंगे और परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों का योग बनेंगे। आपके घर में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। परिवार के साथ किसी विशेष यात्रा आदि पर आप जा सकते हैं। इस महीने आपको अपने संबंधियों से धन लाभ प्राप्त होगा। मित्रों से संबंध मजबूत होंगे और आप नया मकान या वाहन आदि इस महीने खरीद सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।

ड़िसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।