Move to Jagran APP

Monthly Vrat Tyohar January 2024: जानें, जनवरी महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की सूची एवं तिथि

भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ गीता में अपने शिष्य अर्जुन से कहते हैं-हे पार्थ! जो व्यक्ति सूर्य उत्तरायण के दौरान शुक्ल पक्ष में दिन के समय अपने प्राण का त्याग करता है। वह सत्यवान पुरुष मृत्यु भवन में पुन लौट कर नहीं आता है। अतः भीष्म पितामह ने सूर्य उत्तरायण होने के पश्चात माघ माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम कर अंतिम सांस ली थी।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Mon, 11 Dec 2023 05:50 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2023 05:50 PM (IST)
Monthly Vrat Tyohar January 2024: जानें, जनवरी महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की सूची एवं तिथि

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Monthly Vrat Tyohar January 2024: सनातन धर्म में पौष महीने का विशेष महत्व है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। इनमें लोहड़ी और मकर संक्रांति प्रमुख हैं। इस महीने में मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। जगत के पालनहार भगवान श्रीकृष्ण पवित्र ग्रंथ गीता में अपने शिष्य अर्जुन से कहते हैं-हे पार्थ! जो व्यक्ति सूर्य उत्तरायण के दौरान शुक्ल पक्ष में दिन के समय अपने प्राण का त्याग करता है। वह सत्यवान पुरुष मृत्यु भवन में पुन: लौट कर नहीं आता है। अतः भीष्म पितामह ने सूर्य उत्तरायण होने के पश्चात माघ माह में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण को प्रणाम कर अंतिम सांस ली थी। आइए, जनवरी महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहरों के बारे में जानते हैं-

यह भी पढ़ें : वृषभ राशि के जातक जरूर करें ये उपाय, साल 2024 में नहीं होगी धन की कमी

जनवरी 2024 व्रत-त्योहार सूची (Masik Vrat Tyohar January 2024)

  • 03 जनवरी को मासिक कृष्ण जन्माष्टमी है।
  • 04 जनवरी को कालाष्टमी है। इस दिन काल भैरव देव की पूजा की जाती है।
  • 07 जनवरी को सफला एकादशी है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
  • 09 जनवरी को प्रदोष व्रत है। यह व्रत हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। इस शुभ अवसर पर भगवान शिव की पूजा की जाती है।
  • 09 जनवरी को मासिक शिवरात्रि है। हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि मनाई जाती है। शिव पुराण में निहित है कि इस दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती परिणय सूत्र में बंधे थे।
  • 11 जनवरी को पौष अमावस्या है। इस दिन पूजा, जप-तप और दान किया जाता है।
  • 14 जनवरी को विनायक चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
  • 14 जनवरी को लोहिड़ी है।
  • 15 जनवरी को मकर संक्रांति है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस दिन खरमास समाप्त होगा।
  • 16 जनवरी को बिहू है। साथ ही स्कंद षष्ठी भी है।
  • 17 जनवरी को गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती है।
  • 18 जनवरी को मासिक दुर्गाष्टमी है। यह दिन जगत जननी आदिशक्ति मां दुर्गा को समर्पित होता है।
  • 20 जनवरी को मासिक कार्तिगाई है।
  • 21 जनवरी को तैलंग स्वामी जयन्ती है।
  • 21 जनवरी को ही पौष पुत्रदा एकादशी जयंती है। यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है।
  • 22 जनवरी को कूर्म द्वादशी है।
  • 23 जनवरी को सुभाष चन्द्र बोस जयंती है।
  • 23 जनवरी को प्रदोष व्रत है।
  • 25 जनवरी को पौष पूर्णिमा है। इस दिन गंगा समेत पवित्र नदियाों में स्नान-ध्यान समेत पूजा, जप-तप और दान करने का विधान है।
  • 26 जनवरी से माघ महीने की शुरुआत हो रही है। इस दिन गणतंत्र दिवस भी है।
  • 29 जनवरी को लम्बोदर संकष्टी चतुर्थी है।
  • 30 जनवरी को गांधी जयंती है।

यह भी पढ़ें : जानें, नागपुर के 350 साल पुराने प्रसिद्ध गणेश पहाड़ी मंदिर का इतिहास और महत्व

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/जयोतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेंगी।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.