Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan Purnima 2023 Upay: सावन पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, कर्ज और शत्रु से मिलेगी मुक्ति

Sawan Purnima 2023 Upay पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी गंगा समेत अन्य नदियों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करते हैं। पूर्णिमा तिथि पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से कर्ज संबंधी परेशानी दूर होती है। अगर आप भी कर्ज या शत्रु से छुटकारा पाना चाहते हैं तो सावन पूर्णिमा पर ये विशेष उपाय करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Fri, 25 Aug 2023 03:57 PM (IST)
Hero Image
Sawan Purnima 2023 Upay: सावन पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय, कर्ज और शत्रु से मिलेगी मुक्ति

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Sawan Purnima 2023 Upay: सनातन धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भाई-बहन के प्यार का प्रतीक पर्व रक्षाबंधन मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं, भाई अपनी बहन को उपहार (गिफ्ट) देते हैं। जबकि, पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी गंगा समेत अन्य नदियों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करते हैं। पूर्णिमा तिथि पर विशेष उपाय भी किए जाते हैं। इन उपायों को करने से कर्ज संबंधी परेशानी दूर होती है। अगर आप भी कर्ज या शत्रु से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो सावन पूर्णिमा पर ये विशेष उपाय करें। आइए, उपाय जानते हैं-

पूर्णिमा पर करें ये उपाय

- अगर आप शत्रु से निजात पाना चाहते हैं, तो सावन पूर्णिमा के दिन सवा किलो साबुत गेहूं या जौ घर की दक्षिण दिशा में रख दें। गेहूं को दक्षिण दिशा में तब तक रखें। जब तक शतभिषा नक्षत्र न आ जाए। शतभिषा नक्षत्र के दिन साबुत अनाज को मंदिर में दान कर दें। ज्योतिष मत है कि इस उपाय को करने से शत्रु पर विजयश्री प्राप्त होती है।

- अगर आप घर में व्याप्त वास्तु दोष को दूर करना चाहते हैं, तो पूर्णिमा तिथि पर स्नान-ध्यान करने के बाद तुलसी के पौधे में कच्चे दूध अर्पित करें। साथ ही तुलसी जड़ की मिट्टी से तिलक लगाएं। आप परिवार के अन्य सदस्यों को भी तिलक लगा सकते हैं। इस उपाय को करने से भी घर में सुख और समृद्धि आती है।

- अगर आपके घर में परिवार के सदस्यों के मध्य कलह की स्थिति बनी रहती है, तो सावन पूर्णिमा तिथि पर स्नान ध्यान करने के बाद विधिवत भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके पश्चात, सफेद चंदन का तिलक माथे पर लगाएं। आप परिवार के सदस्यों के माथे पर तिलक लगा सकते हैं। इस उपाय को करने से घर में खुशहाली आती है।

- अगर आप करियर या कारोबार में तरक्की और उन्नति पाना चाहते हैं, तो सावन पूर्णिमा तिथि पर सिंघाड़े का आटा गरीबों के मध्य दान करें। इस उपाय को करने से कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।