Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Nirjala Ekadashi 2024: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं

Nirjala Ekadashi 2024 Wishes धार्मिक मत है कि निर्जला एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा उपासना करने से साधक द्वारा जन्म-जन्मांतर में किए गए सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही घर में सुख समृद्धि एवं खुशहाली आती है। साधक मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए एकादशी व्रत रखते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Tue, 18 Jun 2024 06:00 AM (IST)
Hero Image
Nirjala Ekadashi 2024: निर्जला एकादशी की शुभकामनाएं

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। वैदिक पंचांग के अनुसार, 18 जून यानी आज निर्जला एकादशी है। इसे भीमसेनी एकादशी (Bhimseni Ekadashi 2024) भी कहा जाता है। यह पर्व हर वर्ष ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य पर वैष्णव समाज के लोग व्रत रख विधि-विधान से लक्ष्मी नारायण जी की पूजा कर रहे हैं। मंदिरों में विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक मत है कि निर्जला व्रत करने से सभी एकादशियों के समतुल्य फल प्राप्त होता है। इस शुभ अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को संदेश भेजकर शुभकामना देते हैं। अगर आप भी अपने प्रियजनों को निर्जला एकादशी की शुभकामना (Nirjala Ekadashi Ki Shubhkamnaye) देना चाहते हैं, तो इन खूबसूरत संदेशों का चयन कर सकते हैं।

1.

शान्ताकारं भुजगशयनं पद्नानाभं सुरेशं।

विश्वधारं गगनसद्शं मेघवर्णं शुभाड्गमं।

लक्ष्मीकांत कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं।

वंदे विष्णु भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।

Happy Nirjala Ekadashi 2024

2.

वैरागी बने तो जग छूटे,

सन्यासी बने तो छूटे शरीर

नारायण से स्नेह हो जाए

तो छूट जाए आने-जाने की माया।

Happy Nirajala Ekadashi 2024

3.

कोई दौलत का दीवाना,

कोई शोहरत का दीवाना,

शीशे सा मेरा दिल,

मैं तो सिर्फ कृष्ण का दीवाना।

Happy Nirjala Ekadashi 2024

4.

भगवान विष्णु की बनी रहे आप पर छाया

पलट दे जो आपकी किस्मत की काया

मिले आपको वो सब इस ज़िन्दगी में

जो कभी किसी ने भी ना है पाया।

Happy Nirjala Ekadashi 2024

5.

हरे राम हरे राम

राम राम हरे हरे

हरे कृष्ण हरे कृष्ण

कृष्ण कृष्ण हरे हरे

Happy Nirajala Ekadashi 2024

6.

कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।

प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

Happy Nirjala Ekadashi 2024

7.

श्रीहरि की ज्योति से नूर मिलता है,

सबके दिलों को सुरूर मिलता है

जो भी जाता है नारायण के द्वार

कुछ न कुछ जरूर मिलता है।

Happy Nirjala Ekadashi 2024

8.

ताल बाजे, मृदंग बजे,

बजे हरि की वीणा।

निर्जला एकादशी की,

आपको ढ़ेर सारी शुभकामना।।

Happy Nirjala Ekadashi 2024

9.

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।

अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्‌॥

Happy Nirjala Ekadashi 2024

10.

विष्णु जिनका नाम है,

बैकुंठ जिनका धाम है,

जगत के उस पालनहार को,

हमारा शत-शत प्रणाम है।

Happy Nirjala Ekadashi 2024

यह भी पढ़ें: ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा पर राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, बिगड़े काम होंगे पूरे