Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Onam 2024 Wishes: ओणम के अवसर पर अपने प्रियजनों को इन संदेशों के जरिए दें शुभकामनाएं

ओणम (Onam festival 2024) का पर्व हर साल मलयालम कैलेंडर के पहले महीने में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन राजा महाबली अपनी प्रजा से मिलने आते हैं। ऐसे में इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं ओणम के बधाई संदेश (Onam 2024 Quotes) जिनकी मदद से आप इस खास पर्व की परिवार के सदस्यों और मित्रों की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Sat, 14 Sep 2024 05:00 PM (IST)
Hero Image
Onam 2024 Messages: ओणम के शुभकामनाएं संदेश

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ओणम के पर्व को दक्षिण भारत में अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। हर साल इस त्योहार को केरल में अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार, चिंगम माह में जब थिरुवोणम (Thiruvonam 2024) नक्षत्र प्रबल स्थिति में होता है, उस दिन ओणम के त्योहार को मनाया जाता है। यह पर्व 10 दिनों तक मनाया जाता है। इस वर्ष ओणम की शुरुआत 06 सितंबर (Onam 2024 Messages) से हुई है, जिसका समापन 15 सितंबर को होगा। इस खास अवसर पर आप इन संदेश के जरिए अपने प्रियजनों को इस पर्व की शुभकामनाएं (Onam Whatsapp Status) दे सकते हैं।

ओणम की कोट्स (Onam Quotes in Hindi)

इससे पहले कि शाम हो जाए;

मेरा संदेश औरों की तरह आम हो जाएं;

और सारे मोबाइल नेटवर्क जाम हो जाएं;

आपको ओणम की हार्दिक शुभकामनाएं।


यह भी पढ़ें: Onam 2024: पाताल लोक से पृथ्वी लोक पर आते हैं राजा महाबली, जानिए ओणम के पर्व से जुड़ी खास बातें

ओणम का त्योहार सिखाता है खुश होकर जीवन बीताना,

दुख को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाना।

मेरी कामना है आपके जीवन में भर जाएं ढेर सारी खुशियां,

ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।।


ओणम का यह प्यारा त्यौहार,

जीवन में लाएगा ख़ुशी अपार,

महाबली विराजे आपके द्वार,

शुभ कामना हमारी करें स्वीकार।

आपको ओणम की बहुत शुभकामनाएं।।


ओणम के शुभ अवसर पर

आपके जीवन में खुशहाली आए,

अच्छा स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि मिले

आपको और आपके पूरे परिवार को

ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं


ओणम 2024 मैसेज ( Onam 2024 Messages)

ओणम का त्योहार सिखाता है खुश होकर जीवन बीताना,

दुख को पीछे छोड़कर आगे बढ़ जाना।

मेरी कामना है आपके जीवन में भर जाएं ढेर सारी खुशियां,

ओणम की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।।


दरवाजे पर फूलों की रंगोली सजाएं, घर में नए-नए पकवान बनाएं,

राजा महाबली का धूमधाम से करें स्वागत,

पूरे परिवार के साथ आनंद उठाएं।।

हैप्पी ओणम 20244. सच की जीत हो, बुराई की हो हार।

प्यार की हो बौछार, आपको बहुत-बहुत मुबारक ओणम का त्योहार।।


सच की जीत हो और बुराई की हार,

ओणम के त्यौहार में हो प्यार की बौछार,

ओणम के शुभ अवसर पर

आप सभी को मिले खुशियां अपार

हैप्पी ओणम 2024

यह भी पढ़ें: Ganpati Visarjan 2024: क्यों होता है गणपति विर्सजन? जरूर जानें इसके पीछे का कारण और नियम