Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Paan Ke Totke: हर समस्या से छुटकारा दिलाएंगे ये पान के टोटके, घर से लेकर व्यापार तक में होगा लाभ

Paan Ke Totke पान के पत्तों को पूजा में रखना बेहद शुभ माना जाता है। हिंदू धर्म में पूजा के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली सामग्रियों में पान का पत्ता विशेष स्थान रखता है। आज हम आपको पान के पत्तों के कुछ ऐसे टोटके बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से आप कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sat, 24 Jun 2023 04:28 PM (IST)
Hero Image
Paan Ke Totke पान के पत्ते के टोटके।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Paan Ke Totke: पान के पत्तों को ताजगी और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। स्कंद पुराण के अनुसार, पान के पत्तों की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी। पान के पत्तों में देवी-देवताओं का वास माना गया है। यही कारण है कि पूजा-पाठ में मुख्य रूप से पान के पत्तों के इस्तेमाल होता है।

इस उपाय से करें हनुमान जी को प्रसन्न

हर मंगलवार या शनिवार के दिन स्नान करके मंदिर जाकर भगवान बजरंगबली को पान का बीड़ा अर्पित करें। इस उपाय से हनुमान जी शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं, और भक्तों की सभी परेशानियों का बीड़ा उठाते हैं। रविवार के दिन पान का पत्ता लेकर घर से बाहर निकलने से रुके हुए सभी कार्य संपन्न होने लगते हैं।

नजर दोष का उपाय

अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर ने घेर लिया है तो इसके लिए नजर लगे व्यक्ति को पान में गुलाब की 7 पंखुड़ियां रखकर खिलाने से नजर दोष दूर होता है। क्योंकि पान के पत्ते में सकारात्मक ऊर्जा पाई जाती है। यह नकारात्मक शक्तियों को खत्म करता है।

भगवान शिव पर चढ़ाए विशेष पान

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव को अर्पित करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस विशेष पान में गुलकंद, सुपारी का बुरादा, सौंफ और कत्था डालकर भगवान को अर्पित करना चाहिए। इससे भोलेनाथ की कृपा बरसती है।

व्यवसाय के लिए करें ये उपाय

अगर कोई व्यक्ति व्यापार में हानि झेल रहा है तो उसे ये उपाय करना चाहिए। शनिवार के दिन 5 पीपल के पत्ते और 8 पान के साबुत डंडीदार पत्ते लेकर उन्हें एक धागे में पिरो दें। अब इसे दुकान में पूर्व दिशा की ओर बांध दें। ऐसा कम से कम 5 शनिवार तक लगातार करना है। इसके बाद पुराने पत्तों को किसी नदी या कुएं में प्रवाहित कर दें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'