Move to Jagran APP

Panchak 2024: पंचक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

इस बार पंचक 26 जून 2024 से शुरू हुए हैं। वहीं इसकी समाप्ति 30 जून 2024 यानी की आज होगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह अशुभ अवधि मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान कुछ ऐसे कार्य हैं जिन्हें नहीं करना चाहिए। हालांकि इन कार्यों की जानकारी हर किसी को नहीं होती है तो चलिए जानते हैं -

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Published: Sun, 30 Jun 2024 05:41 PM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2024 05:41 PM (IST)
Panchak 2024: इन कार्यों से करें परहेज -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। ज्योतिष शास्त्र में पंचक का समय अशुभ माना जाता है। इस दौरान किसी भी प्रकार के शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस अवधि में नए व शुभ कार्य की मनाही होती है। हालांकि इस समय धार्मिक कार्य किए जा सकते हैं। इस बार पंचक (Budh Panchak 2024) की शुरुआत 26 जून, 2024 को हुई है।

वहीं, इसका समापन 30 जून, 2024 यानी आज होगा, तो आइए इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों को जानते हैं -

यह भी पढ़ें: Rahu Gochar 2025: मीन राशि के जातकों को कब मिलेगी मायावी ग्रह राहु से मुक्ति, इन उपायों से मिलेगी राहत

इन कार्यों से करें परहेज

  • घर व नए वाहन न खरीदें।
  • इस अशुभ अवधि के दौरान गृह प्रेवश के दौरान करने से बचें।
  • पंचक के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए।
  • पंचक के दौरान गद्दे, बिस्तर आदि चीजें खरीदने से बचें।
  • इस दौरान किसी को उपहार न दें।
  • इस दौरान तामसिक चीजों से दूर रहें।
  • पंचक में चारपाई बनवाना भी अशुभ माना जाता है, ऐसा माना जाता है इससे भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

पंचक के प्रकार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचक 5 प्रकार के होते हैं। ये सप्ताह के दिन यानी वार (दिनों) पर आधारित होते हैं। जैसे- शनिवार के दिन शुरू होने वाला पंचक को मृत्यु पंचक , रविवार के दिन पड़ने वाले पंचक को रोग पंचक, सोमवार को राज पंचक, मंगलवार से शुरू होने वाले पंचक को अग्नि पंचक, शुक्रवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को चोर पंचक कहा जाता है। हालांकि बुधवार के दिन शुरू होने वाले पंचक को ज्यादा खराब नहीं माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Yogini Ekadashi 2024: योगिनी एकादशी पर इन चीजों से करें भगवान विष्णु का अभिषेक, बन जाएंगे सारे बिगड़े काम

अस्वीकरण: ''इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है''।


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.