Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अक्टूबर 2021 का पंचांग, सोम प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त

    By Kartikey TiwariEdited By:
    Updated: Mon, 04 Oct 2021 08:10 AM (IST)

    Aaj Ka Panchang हिन्दू कैलेडर के अनुसार आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 04 अक्टूबर 2021 और दिन सोमवार है। आज सोम प्रदोष व्रत है और आज ही मासिक शिवरात्रि भी है। आज का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तम है।

    Hero Image
    Aaj Ka Panchang: पढ़ें 04 अक्टूबर 2021 का पंचांग, सोम प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि आज, जानें शुभ मुहूर्त

    Aaj Ka Panchang: हिन्दू कैलेडर के अनुसार, आज आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज 04 अक्टूबर 2021 और दिन सोमवार है। आज सोम प्रदोष व्रत है और आज ही मासिक शिवरात्रि भी है। आज का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए उत्तम है। आज के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट मिट जाते हैं, संतान, सुख, समृद्धि का आशीष मिलता है और सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण होती हैं। आज रा​त से भद्रा लग रही है, जो अगले दिन प्रात:काल तक रहेगी। पितृ पक्ष चल रहा है, ऐसे में आज त्रयोदशी श्राद्ध है। आज वे लोग अपने पितरों का श्राद्ध करते हैं, जिनके पितरों का निधन किसी भी मास की त्रयोदशी तिथि को हुआ हो। आज के पंचांग में राहुकाल, शुभ मुहूर्त, दिशाशूल के अलावा सूर्योदय, चंद्रोदय, सूर्यास्त, चंद्रास्त आदि के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज का पंचांग

    दिन: सोमवार, आश्विन मास, कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि।

    आज का दिशाशूल: पूर्व।

    आज का राहुकाल: प्रात: 07:30 बजे से 09:00 बजे तक।

    आज की भद्रा: रात्रि के 09:06 बजे से 05 अक्टूबर को प्रात: 08:10 बजे।

    आज का पर्व एवं त्योहार: सोम प्रदोष, त्रयोदशी श्राद्ध।

    विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु आश्विन मास कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी 21 घंटे 06 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्दशी पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 26 घंटे 36 मिनट तक, तत्पश्चात् उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र शुभ योग 14 घंटे 11 मिनट तक, तत्पश्चात् शुक्ल योग सिंह में चंद्रमा।

    सूर्योदय और सूर्यास्त

    आज प्रदोष व्रत के दिन सूर्योदय प्रात:काल 06 बजकर 16 मिनट पर हुआ है, वहीं सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 04 मिनट पर होगा।

    चंद्रोदय और चंद्रास्त

    आज मासिक शिवरात्रि के दिन 05 अक्टूबर को प्रात: 04 बजकर 48 मिनट पर होना है। चंद्र के अस्त का समय उसी दिन शाम 05 बजकर 04 मिनट पर है।

    आज का शुभ समय

    शुभ योग: आज दोपहर 02 बजकर 12 मिनट तक। उसके बाद शुक्ल योग।

    अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक।

    विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 08 मिनट से दोपहर 02 बजकर 55 मिनट तक।

    अमृत काल: आज रात 08 बजकर 25 मिनट से रात 09 बजकर 58 मिनट तक।

    आज आश्विन कृष्ण त्रयोदशी है। आज सोमवार को शिव चालीसा, शिव स्तोत्र, शिव पुराण आदि का पाठ करना चाहिए। भगवान शिव के मंत्रों का जाप करना भी कल्याणकारी होता है। आज आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं तो शुभ मुहूर्त का ध्यान रखें।