Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Somwar Ke Upay: सोमवार के दिन इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, पितृ ऋण से मिलेगी मुक्ति

भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। अपने भक्तों पर कृपा-दृष्टि बरसाते हैं। उनकी कृपा से भक्त के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं। इसके साथ ही जीवन में मंगल का आगमन होता है। साधक सोमवार के दिन (Somwar Ke Upay) श्रद्धा भाव से देवों के देव महादेव की पूजा-भक्ति करते हैं। साथ ही शिव-शक्ति के निमित्त सोमवार का व्रत रखते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 22 Sep 2024 01:38 PM (IST)
Hero Image
Somwar Ke Upay: भगवान शिव को कैसे प्रसन्न करें ?

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। देवों के देव महादेव को सोमावर का दिन अति प्रिय है। इस दिन महादेव संग मां पार्वती की भक्ति भाव से पूजा की जाती है। साथ ही मनचाहा वर पाने के लिए सोमवार का व्रत रखा जाता है। इस व्रत को करने से न केवल सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है, बल्कि जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है। इस शुभ अवसर पर साधक स्नान-ध्यान करने के बाद स्वेत वस्त्र धारण कर विधिपूर्वक शिव-शक्ति की पूजा करते हैं। ज्योतिष शास्त्र में सोमवार के दिन (Somwar Ke Upay) विशेष उपाय करने का भी विधान है। इन उपायों को करने से साधक को पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है। अगर आप भी अपने पितरों को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन पूजा के समय ये उपाय जरूर करें।

यह भी पढ़ें: बेहद निराला है बदरीनाथ धाम, जानें इस मंदिर से जुड़ी अहम बातें

सोमवार के उपाय

  • सोमवार के दिन स्नान-ध्यान करने के बाद स्वेत वस्त्र धारण करें। अब तांबे के पात्र में गंगाजल लें। गंगाजल में काले तिल, बेलपत्र, जौ आदि मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस समय निम्न मंत्र का जप करें।
  •  ''ॐ तत्पुरुषाय विद्महे, महादेवाय धीमहि, तन्नो रूद्र प्रचोदयात्''
  • अगर आप पितृ ऋण से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद गंगाजल में पीपल के पत्ते मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। आप पीपल के पत्ते पर राम लिखकर भी भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं। इस उपाय को करने से कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है। इसके साथ ही पितृ ऋण से मुक्ति मिलती है।
  • अगर आप आर्थिक तंगी से निजात पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन गन्ने के रस में शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से धन संबधी परेशानी दूर हो जाती है। साथ ही सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
  • अगर आप मनचाहा वर पाना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन स्नान-ध्यान के बाद कच्चे दूध में लौंग मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से शिवजी की कृपा से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें: सोमवार को इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, चमक उठेगा सोया हुआ भाग्य

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।