Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में इन 3 तिथियों पर पिंडदान करने से मिलेगी पितरों को मुक्ति, पूरा होगा श्राद्ध कर्म

सनातन धर्म में पितृ पक्ष का समय बहुत विशेष माना जाता है। यह 16 दिनों तक चलता है और लोग इस दौरान अपने पूर्वजों की आत्मा की तृप्ति के लिए विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान करते हैं। इस दौरान (Pitru Paksha 2024) पितृ तर्पण और पिंड दान करना बहुत अच्छा माना जाता है। ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Thu, 19 Sep 2024 02:03 PM (IST)
Hero Image
Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष की 3 महत्वपूर्ण तिथियां।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। पितृ पक्ष का समय बहुत अहम माना जाता है। इसे पितृ पक्ष या श्राद्ध भी कहा जाता है। यह पूर्वजों का तर्पण करने के लिए समर्पित एक महत्वपूर्ण अवधि है, जो 16 दिनों तक चलती है। ऐसा कहा जाता है कि इस दौरान पितरों का तर्पण करने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ दोष से जुड़ी मुश्किलों का निवारण होता है। वहीं, पितृ पक्ष की 3 ऐसी तिथियां हैं, जिसमें श्राद्ध-कर्म करने से उनकी आत्मा तृप्त होती है, तो चलिए उन विशेष अवधि (Pitru Paksha 2024) के बारे में जानते हैं।

पितृ पक्ष की 3 महत्वपूर्ण तिथियां (Pitru Paksha 2024)

वैसे तो श्राद्ध पक्ष (Shradh Paksha 2024) की सभी तिथियों का खास महत्व है, लेकिन भरणी श्राद्ध, नवमी श्राद्ध, सर्वपितृ अमावस्या को बहुत ही विशेष माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दौरान जिन पितरों की अकाल मृत्यु हुई हो व जिनकी संतान न हो या फिर जिनकी मृत्यु की तिथि का पता न हो उनका श्राद्ध करना चाहिए, इससे उनकी आत्मा को शांति मिलती है और उन्हें बैकुंठ धाम में स्थान प्राप्त होता है। ऐसा कहा जाता है इस तिथि पर श्राद्ध-कर्म करने से पितृ प्रसन्न होते हैं।

पितृ दोष निवारण हेतु उपाय

पितृ दोष के निवारण के लिए पितृ पक्ष के दौरान अपने पूर्वजों के निमित्त भोग लगाएं और उनके मंत्रों का जाप करें। इसके अलावा आप श्राद्ध पक्ष के दौरान भगवान शिव की रोजाना पूजा करें और किसी योग्य ब्राह्मण से उनका पिंडदान कराएं। ऐसा करने से पितृ दोष के बुरे प्रभाव से आपकी रक्षा होगी। साथ ही व्यक्ति के जीवन में खुशियों का आगमन होगा, लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान तामसिक चीजों से परहेज जरूर करें।

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha के 16 दिनों में रखें इन बातों का खास ख्याल, अनजाने में की गई गलतियां पड़ सकती हैं भारी

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।