Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष में इन चीजों के दान से प्रसन्न होंगे पूर्वज, सभी समस्याएं जल्द होंगी दूर

पंचांग के अनुसार पितृ पक्ष की शुरुआत भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से होती है। वहीं इसका समापन आश्विन माह की अमावस्या तिथि पर होता है। इस वर्ष पितृ पक्ष का प्रारंभ 17 सितंबर (Pitru Paksha 2024 Date) से होगा जिसका समापन 02 अक्टूबर को होगा। मान्यता है कि इस दौरान दान करने से साधक को सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Mon, 16 Sep 2024 11:28 AM (IST)
Hero Image
Pitru Paksha 2024: दान करने से पितृ होते हैं प्रसन्न

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सनातन धर्म में पितृ पक्ष (Pitru Paksha 2024) की अवधि को अधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दौरान जातक पूर्वजों का श्राद्ध और तर्पण करते हैं। मान्यता है कि इन कार्यों को करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद जातक को प्राप्त होता है। ऐसे में आप विशेष चीजों के दान के द्वारा पितृ दोष से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि किन चीजों का दान (Pitru Paksha 2024 Daan) करना फलदायी साबित होता है।

 

इन चीजों का करें दान

  • पितरों की कृपा प्राप्त करने के लिए पितृ पक्ष को उत्तम माना जाता है। इस दौरान विधिपूर्वक पितरों का श्राद्ध करें। इसके अलावा अगर संभव हो, तो चांदी की वास्तु का दान करें। माना जाता है कि पितृ पक्ष में चांदी का दान करने से पितरों की शांति प्राप्त होती है।  

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितृ पक्ष के दौरान रोजाना करें इन मंत्रों का जप, प्राप्त होगा पितरों का आशीर्वाद

  • पितृ पक्ष में चावल और गेहूं का दान कर सकते हैं। इससे साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।  
  • श्राद्ध प्रक्रिया में काले तिल को शामिल करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि तिल का दान करने से जातक के जीवन में आ रहे सभी तरह के संकट दूर होते हैं और कुंडली के बुरे ग्रहों के असर से मुक्ति मिलती है।
  • सनातन शास्त्रों में भूमि दान को महादान माना गया है। पितृ पक्ष में गरीब लोगों में भूमि का भी दान कर सकते हैं। ऐसा करने से इंसान को पापों से छुटकारा मिलता है और नाराज पितृ प्रसन्न होते हैं।  
  • सनातन धर्म में गौदान को अधिक श्रेष्ठ दान माना गया है। धार्मिक मान्यता है कि पितृ पक्ष में गौ दान करने से जातक को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है और पितरों को भगवान विष्णु के चरणों में स्थान प्राप्त होता है।
  • इसके अलावा गुड़ का दान कर सकते हैं। इसके दान से परिवार के लोगों के बीच मिठास आती और रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही सभी तरह की समस्याएं दूर होती हैं।

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2024: पितरों के नाराज होने पर जीवन में घटने लगती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं, इन चीजों के दान से दूर होगी हर बाधा

 अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।