Move to Jagran APP

Powerful Durga Mantra: आज शुक्रवार को करें मां दुर्गा के इन प्रभावी मंत्रों का जाप, दूर होगा हर संकट

Powerful Durga Mantra शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां दुर्गा की आराधना के लिए भी समर्पित है। अगर इस दिन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप सच्चे मन से किया जाए तो व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है और यह अत्यंत कल्याणकारी होता है।

By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Fri, 21 May 2021 08:10 AM (IST)
Hero Image
Powerful Durga Mantra: आज शुक्रवार को करें मां दुर्गा के इन प्रभावी मंत्रों का जाप, दूर होगा हर संकट
Powerful Durga Mantra: शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ मां दुर्गा की आराधना के लिए भी समर्पित है। मान्यता है कि अगर इस दिन मां दुर्गा के मंत्रों का जाप सच्चे मन से किया जाए, तो व्यक्ति को विशेष फल की प्राप्ति होती है और यह अत्यंत कल्याणकारी होता है। जागरण अध्यात्म के इस लेख में हम आपको दुर्गा माता के कुछ ऐसे मंत्रों के बारे में बता रहे हैं, जिनके जाप से मनुष्य का जीवन भय एवं बाधारहित हो जाता है। साथ ही सभी सुखों की प्राप्ति होती है। इस दिन पूजा करते समय मां दुर्गा के स्वरूपों का स्मरण करें और निम्न मंत्रों का जाप सच्चे मन से करें, तो व्यक्ति को सफलता प्राप्त होती है। सिर्फ शुक्रवार को ही नहीं, बल्कि इन मंत्रों का जाप आप रोजाना भी कर सकते हैं। मंत्रों का जाप करते समय यह ध्यान रहे कि इनका उच्चारण ठीक तरह से किया जाए। आइए जानते हैं मां दुर्गा के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में।

मां दुर्गा के सिद्ध मंत्र

1. सर्वकल्याणकारी मंत्र

सर्व मंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।

शरण्ये त्र्यंबके गौरी नारायणि नमोस्तुते॥

2. शक्ति की प्राप्ति के लिए मंत्र

सृष्टि स्थिति विनाशानां शक्तिभूते सनातनि।

गुणाश्रये गुणमये नारायणि नमोस्तुते॥

3. आपत्ति से उबरने के लिए मंत्र

शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे।

सर्वस्यार्तिहरे देवि नारायणि नमोस्तुते॥

4. भय से मुक्ति के लिए मंत्र

सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिमन्विते।

भये भ्यस्त्राहि नो देवी दुर्गे देवी नमो स्तुते॥

5. पाप के नाश करने के लिए मंत्र

हिनस्ति दैत्येजंसि स्वनेनापूर्य या जगत्।

सा घण्टा पातु नो देवी पापेभ्यो नः सुतानिव॥

6. रोग से मुक्ति के लिए मंत्र

रोगानशेषानपहंसि तुष्टा रुष्टा तु कामान् सकलानभीष्टान्।

त्वामाश्रितानां न विपन्नराणां त्वामाश्रिता ह्माश्रयतां प्रयान्ति॥

7. बाधा मुक्ति एवं धन-पुत्रादि प्राप्ति के लिए मंत्र

सर्वाबाधा वि निर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः।

मनुष्यों मत्प्रसादेन भवष्यति न संशय॥

8. आरोग्य एवं सौभाग्य के लिए मंत्र

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि में परमं सुखम्‌।

रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषोजहि॥

9. विपत्ति नाश के लिए मंत्र

शरणागतर्दनार्त परित्राण पारायणे।

सर्व स्यार्ति हरे देवि नारायणि नमोऽतुते॥

10. आरोग्य, ऐश्वर्य, सौभाग्य, संपदा एवं शत्रु भय मुक्ति के लिए मंत्र

ऐश्वर्य यत्प्रसादेन सौभाग्य-आरोग्य सम्पदः।

शत्रु हानि परो मोक्षः स्तुयते सान किं जनै॥

11. विघ्नहरण मंत्र

सर्वबाधा प्रशमनं त्रैलोक्यस्याखिलेश्वरी।

एवमेव त्याया कार्य मस्माद्वैरि विनाशनम्‌॥

मां दुर्गा को प्रणाम करके अपने आप को उनको समर्पित करते हुए उनके सिद्ध मंत्रों का जाप करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की सभी मुरादें पूरी करती हैं। आपको बता दें की मां के इन मंत्रों का कम से कम 11, 21, 51 या 108 बार जाप करना चाहिए।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'