Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pradosh Vrat 2023: साल के अंतिम प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय, बिजनेस में होगी खूब तरक्की

प्रदोष व्रत का बेहद खास महत्व है। साल 2023 का अंतिम प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को है। इस बार प्रदोष व्रत 24 दिसंबर को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत में कुछ उपाय करने से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है और भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

By Jagran NewsEdited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 17 Dec 2023 10:41 AM (IST)
Hero Image
Pradosh Vrat 2023: साल के अंतिम प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय, बिजनेस में होगी तरक्की

धर्म डेस्क,नई दिल्ली। Pradosh Vrat 2023 Upay: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का बेहद खास महत्व है। कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन देवों के देव भगवान शिव की पूजा करने का विधान है। साल 2023 का अंतिम प्रदोष व्रत मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को है। इस बार प्रदोष व्रत 24 दिसंबर को है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-व्रत करने का विधान है। मान्यता है कि प्रदोष व्रत में कुछ उपाय करने से भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है और भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा व्यक्ति को शुभ-शांति मिलती है। चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

प्रदोष व्रत के उपाय

प्रदोष व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान करने के बाद भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद शिवलिंग का कच्चे दूध और गंगाजल से अभिषेक करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं और साधक की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2023: कब है साल का आखिरी प्रदोष व्रत ? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

अगर घर में माता-पिता और संतान के बीच लड़ाई-झगड़ा चल रहा है, तो प्रदोष व्रत के दिन बेलपत्र में शहद लगाकर भगवान शिव को अर्पित करें। पूजा सम्पन्न होने के बाद बेलपत्र का सेवन संतान को कराएं। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में क्लेश की समस्या से निजात मिलती है।

प्रदोष व्रत के दिन पीपल के पेड़ की विधिपूर्वक पूजा करें। इसके बाद महादेव और मां पार्वती को खीर का भोग लगाएं। इस अवसर पर गरीब लोगों को श्रद्धा अनुसार दान करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के इन मंत्रों का करें जाप, जीवन में आएंगी खुशियां

शास्त्रों के मुताबिक, प्रदोष व्रत के दिन जौ का दान करना बेहद शुभ होता है। इस उपाय को करने से बिजनेस में खूब तरक्की होती है। इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।