Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव को विशेष चीजों को अर्पित करने से व्रत सफल होता है और भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। प्रदोष व्रत की पूजा संध्याकाल में की जाती है।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sun, 07 Jan 2024 05:23 PM (IST)
Hero Image
Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Pradosh Vrat 2024: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का खास महत्व है। इस दिन देवों के देव महादेव की पूजा-व्रत करने का विधान है। हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन प्रदोष व्रत होता है। प्रदोष व्रत की पूजा संध्याकाल में की जाती है। पंचांग के अनुसार, साल 2024 का पहला प्रदोष व्रत 9 जनवरी को है। इस दिन मंगलवार होने के कारण यह भौम प्रदोष व्रत होगा। मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव को विशेष चीजें अर्पित करने से व्रत सफल होता है और भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। चलिए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को कौन सी चीजें अर्पित करना फलदायी होता है।

शिवलिंग पर अर्पित करें ये चीजें

1.प्रदोष व्रत में शिवलिंग पर दही अर्पित करने से जीवन में सदैव सुख-शांति बनी रहती है।

2. अगर आपका दुश्मन आपको परेशान कर रहा है, तो प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर सरसों का तेल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से शत्रुओं का नाश होता है।

यह भी पढ़ें: Vinayaka Chaturthi 2024: विनायक चतुर्थी के दिन करें गणेश चालीसा का पाठ, जीवन के संकट होंगे दूर

3. इसके अलावा कर्ज की समस्या से छुटकारा पाने के लिए शिवलिंग पर लाल मसूर की दाल चढ़ाएं। इस कार्य को करने से व्यक्ति को कर्ज की परेशानी से जल्द निजात मिलती है।

4. पूजा में चावल का प्रयोग शुभ माना जाता है। प्रदोष व्रत के अवसर पर शिवलिंग पर पूजा के दौरान चावल अर्पित करें। कहा जाता है कि भगवान शिव को चावल चढ़ाने से धन से जुड़ी समस्याएं खत्म होती है और आर्थिक स्थिति में सुधार आता है।

5. प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर काले तिल अर्पित करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ दोष शांत होता है और घर से दुष्प्रभाव खत्म होता है।

यह भी पढ़ें: Magh Month Festival List 2024: इस दिन से शुरू हो रहा है माघ का महीना, नोट करें व्रत-त्योहारों की सूची


Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'