Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन इन उपायों को करने से जल्द बनेंगे विवाह के योग, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2024) किया जाता है। ऐसे में माघ माह में प्रदोष व्रत आज यानी 21 फरवरी 2024 को है। प्रदोष व्रत को लेकर मान्यता है कि इस अवसर पर महादेव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामना पूरी होती है और भगवान प्रसन्न होते हैं।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Wed, 21 Feb 2024 09:33 AM (IST)
Hero Image
Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन इन उपायों को करने से जल्द बनेंगे विवाह के योग, भोलेनाथ होंगे प्रसन्न

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Pradosh Vrat Ke Upay: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत के दिन देवों के देव महादेव के संग मां पार्वती की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। हर महीने के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत किया जाता है। ऐसे में माघ माह में प्रदोष व्रत आज यानी 21 फरवरी, 2024 को है। प्रदोष व्रत को लेकर मान्यता है कि इस अवसर पर महादेव की पूजा करने से साधक की सभी मनोकामना पूरी होती है और भगवान प्रसन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र में प्रदोष व्रत को लेकर कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से कई मुश्किलों से मुक्ति पाई जा सकती है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के उपायों के बारे में।

प्रदोष व्रत के उपाय (Pradosh Vrat Ke Upay)

-प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की शुभ मुहूर्त में पूजा करें और इसके बाद शिवलिंग पर कच्चा दूध और गंगाजल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होकर साधक की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

यह भी पढ़ें: Pradosh Vrat 2024: प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को लगाएं ये भोग, जीवन होगा सुखमय

-इसके अलावा इस दिन 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करना बेहद उत्तम माना जाता है। इस मंत्र का जाप 108 बार करें। माना जाता है कि ऐसा करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति का आगमन होता है। मान्यता है कि मंत्र का नियमित रूप से जाप करने से अकाल मृत्यु का भय खत्म हो जाता है।

-अगर आपकी कुंडली में शुक्र दोष होने की वजह से विवाह में बाधा आ रही है, तो ऐसे में प्रदोष व्रत के दिन जल में शहद और सफेद तिल डालकर भगवान शिव का अभिषेक करें और दीपक जलाकर पूजा करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत होता है। साथ ही विवाह के योग बनते हैं।

प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ 21 फरवरी को सुबह 11 बजकर 27 मिनट से होगा और इसके अगले दिन यानी 22 फरवरी को दोपहर 01 बजकर 21 मिनट पर तिथि समाप्त होगी। ऐसे में प्रदोष व्रत आज यानी 21 फरवरी को है।

यह भी पढ़ें: Magh Pradosh Vrat 2024: इस दिन रखा जाएगा फरवरी माह का दूसरा प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि और महत्व

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।