Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Rajyog 2023: वर्षों बाद हो रहा है इस विशेष राजयोग का निर्माण, इन 04 राशियों की चमकने वाली है किस्मत

Vipreet Rajyog 2023 सभी ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद ग्रह गोचर या राशि परिवर्तन करते हैं। जिनके कारण कई प्रकार के योग का निर्माण होता है। बता दें कि कुंडली में ग्रहों की चाल बदलने से विपरीत राजयोग का निर्माण हो रहा है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 14 Jun 2023 11:59 AM (IST)
Hero Image
Rajyog 2023: विपरीत राजयोग के निर्माण से इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Rajyog 2023, Vipreet Rajyog: ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। जिनके कारण विभिन्न प्रकार के योग और राजयोग का निर्माण होता है। ग्रहों की बदलती चाल से बनने वाले योग के कारण कई राशियों को लाभ प्राप्त होता है और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। बता दें कि आज हम विपरीत राजयोग के विषय में बात करने जा रहे हैं, जो करीब 50 वर्षों के बाद बन रहा है। इस दौरान इन राशियों को धन लाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं-

मेष राशि

ज्योतिषविदों के अनुसार, मेष राशि की कुंडली के 12वें भाव में गुरु, बुध और सूर्य की युति हो रही है। वहीं शनि और राहु पापकर्तरी योग में हैं। ऐसी स्थिति में इस राशि को आकस्मिक धनलाभ हो सकता है और पुराने समय में किए गए निवेश से लाभ प्राप्त हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयारी कर रहे छात्रों को भी लाभ मिलने की संभावना है।

सिंह राशि

सिंह राशि के अष्टम भाव में बुध और गुरु विराजमान हैं और तीसरे भाव में शुक्र डेरा डाले हुए हैं। ऐसे में विपरीत राजयोग के निर्माण से सिंह राशि के जातकों को धनलाभ हो सकता है और कार्यस्थल पर मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी के भी संकेत मिल रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस अवधि में लाभ मिल सकता है।

तुला राशि

विपरीत राजयोग के निर्माण से तुला राशि के जातकों को लाभ मिलने की संभावना अधिक है। इस अवधि में न्यायिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी और उधार में दिया गया धन वापस मिल सकता है। इसके साथ किसी कारण से फंसा हुआ धन भी हाथ लग सकता है। इस दौरान कार्य के कारण यात्रा पर जानें के अवसर मिलेंगे, जिससे लाभ के संकेत मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2023: आषाढ़ मास में इस दिन सूर्य देव कर रहे हैं राशि परिवर्तन, इन राशियों को होगा लाभ

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए विपरीत राजयोग शुभ माना जा रहा है। मकर राशि की कुंडली में तीन राजयोग- नीचभंग, विपरीत और धन राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस दौरान भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा और कार्य सफल होंगे। कारोबार क्षेत्र से जुड़े जातकों को भी धनलाभ हो सकता है। जो लोग इस समय योग्य साथी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है।

यह भी पढ़ें: Shani Vakri 2023: जब शनिदेव चल रहे हों उल्टी चाल तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विषसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।