Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर हो रहा है अत्यंत शुभ योग का निर्माण, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का भरपूर साथ

Raksha Bandhan 2023 हिंदू धर्म में रक्षाबंधन पर्व को भाई बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं और उनके अच्छे स्वास्थ्य व उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं। बता दें कि इस वर्ष भद्रा काल के कारण रक्षाबंधन पर दो दिन मनाया जाएगा।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Wed, 16 Aug 2023 05:50 PM (IST)
Hero Image
Raksha Bandhan 2023: रक्षाबंधन पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Raksha Bandhan 2023: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन पर्व का विशेष महत्व है। रक्षाबंधन पर्व के दिन बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। साथ ही भाई जीवन भर अपने बहन की रक्षा का संकल्प लेते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन पर्व सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

बता दें कि इस वर्ष रक्षाबंधन पर भद्रा का साया रहने वाला है, जिस वजह से रक्षाबंधन पर्व 2 दिन यानी 30 और 31 अगस्त के दिन मनाया जाएगा। इसके साथ इस दौरान कुंभ राशि में शनि और चंद्रमा विराजमान होंगे। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और सुकर्मा योग का भी निर्माण होगा। ऐसे में रक्षाबंधन पर्व के दिन कुछ राशियों को विशेष लाभ प्राप्त होगा। आइए जानते हैं, किन-किन राशियों के लिए रक्षाबंधन का त्योहार रहने वाला है फलदाई?

रक्षाबंधन 2023 पर इन राशियों को मिलेगा लाभ

  • मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन पर्व शुभ साबित होगा। इस दौरन कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही लंबे समय से रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे। इस दौरान जीवनसाथी व परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

  • मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन पर शुभ माना जा रहा है। इस दौरान व्यापार में लाभ की संभावना है। किंतु जातकों को थोड़ा सतर्क भी रहना होगा। इस अवधि में धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं।

  • मेष राशि: मेष राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन लाभकारी साबित होगा। उस दौरान परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा और संबंध मजबूत होंगे। साथ ही स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव आएगा, जिससे पुराने स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं दूर होंगी। इसके साथ व्यापार एवं व्यवसाय में भी उन्नति के नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

  • Mahakal Shahi Sawari 2023: इस दिन अपने भक्तों से मिलने आएंगे भगवान महाकाल, जानिए शाही सवारी की तिथियां

    रक्षाबंधन 2023 पर इस शुभ मुहूर्त में बांधे राखी

    रक्षाबंधन के दिन शुभ मुहूर्त में सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सुकर्मा योग 30 अगस्त रात्रि 09 बजकर 33 मिनट से 31 अगस्त शाम 05 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। वहीं इस दिन शुभ मुहूर्त में गिना जाने वाला शतभिषा नक्षत्र का भी निर्माण हो रहा है जो 30 अगस्त रात्रि 08 बजकर 47 मिनट से 31 अगस्त शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। इसके साथ राखी बांधने के लिए बहनों को भद्रा काल के समाप्त होने का इंतजार करना होगा।

    Krishna Janmashtami 2023: 06 या 07 सितंबर, कब मनाया जाएगा जन्माष्टमी पर्व? नोट कर लीजिए सही तिथि

    डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहे।