Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Raksha Bandhan 2023 Gift Ideas: इस रक्षाबंधन अपनी बहन को राशि अनुसार दें ये उपहार, चमक उठेगा भाग्य

Best Raksha Bandhan 2023 Gift Ideas रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और जगत के पालनहार भगवान विष्णु से भाइयों की सुख-समृद्धि हेतु कामना करती हैं। इस शुभ घड़ी पर भाई भी अपनी बहनों को उपहार (गिफ्ट) भेंट करते हैं। अगर आप भी अपनी बहन को रक्षाबंधन पर विशेष उपहार देने की प्लानिंग कर रहे हैं तो राशि अनुसार ये उपहार दें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Mon, 21 Aug 2023 05:26 PM (IST)
Hero Image
इस रक्षाबंधन अपनी बहन को राशि अनुसार दें ये उपहार

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Raksha Bandhan 2023: हर वर्ष सावन महीने की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। इस प्रकार, 30 अगस्त को रक्षाबंधन है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और जगत के पालनहार भगवान विष्णु से भाइयों की सुख-समृद्धि हेतु कामना करती हैं। इस शुभ घड़ी पर भाई भी अपनी बहनों को उपहार (गिफ्ट) भेंट करते हैं और उन्हें रक्षा का वचन देते हैं। अगर आप भी अपनी बहन को रक्षाबंधन पर विशेष उपहार देने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो राशि अनुसार ये उपहार दें। आइए जानते हैं-

राशि अनुसार दें ये उपहार

- अगर आपकी राशि मेष है या आपकी बहन की राशि मेष है, तो रक्षाबंधन पर अपनी बहन को लाल रंग की ड्रेस उपहार में दें। आप चाहे तो अपनी बहन को उगते सूरज की खूबसूरत तस्वीर भी उपहार में दे सकते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो घर पर उगते रवि की तस्वीर लगाने से कुंडली में सूर्य मजबूत होता है। इससे करियर और कारोबार को नया आयाम मिलता है।

-वृषभ राशि के जातक रक्षाबंधन पर अपनी बहन को उपहार में सफेद रंग की ड्रेस दें। इस राशि के स्वामी शुक्र है। आप अपनी बहन को सुगंध यानी परफ्यूम या ज्वेलरी आदि चीजें भी गिफ्ट कर सकते हैं।

- अगर आपकी बहन की राशि मिथुन है, तो अपनी बहन को हरे रंग की चूड़ियां उपहार में दें। इसके अलावा, आप हरे रंग की साड़ी या ड्रेस भी गिफ्ट कर सकते हैं।

- अगर आपकी राशि कर्क है, तो आप अपनी बहन को रक्षाबंधन पर उपहार में चांदी की पायल या बिछिया दें।

- अगर आपकी राशि सिंह है, तो रक्षाबंधन पर अपनी बहन को लाल रंग की ड्रेस गिफ्ट में दें। आप चाहे तो आभूषण भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं।

- कन्या राशि के जातक अपनी बहन को हरे रंग की ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं। आप भगवान श्रीकृष्ण की खूबसूरत तस्वीर भी उन्हें उपहार में दे सकते हैं।

- अगर आपकी बहन की राशि तुला है, तो रक्षाबंधन पर गिफ्ट में सफेद रंग की ड्रेस दें। आप चाहे तो अपनी बहन को चंद्रमा की खूबसूरत पेंटिंग भी उपहार में दे सकते हैं।

- अगर आपकी राशि वृश्चिक है, तो रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट में लाल रंग की ड्रेस या साड़ी दें। साथ ही ब्यूटी प्रोडक्ट भी उपहार में दे सकते हैं।

- अगर आपकी राशि धनु है, तो आप अपनी बहन को उपहार में पीले रंग का टेडी बीयर गिफ्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, आप पीले रंग की खूबसूरत ड्रेस या साड़ी भी दे सकते हैं।

- अगर आप मकर राशि के जातक हैं, तो अपनी बहन को रक्षाबंधन पर गिफ्ट में चॉकलेट बॉक्स दें। इसके अलावा, नीले रंग का कोई खूबसूरत उपहार भी दे सकते हैं।

- कुंभ राशि के जातक रक्षाबंधन पर अपनी बहन को गिफ्ट में बैंबू प्लांट या नीले रंग की ड्रेस उपहार में दें। आप चाहे तो अपनी बहन को नीले रंग का शोल्डर बैग भी गिफ्ट दे सकते हैं।

- मीन राशि का स्वामी देवगुरु बृहस्पति है। अत: मीन राशि के जातक अपनी बहन को गिफ्ट में पीले रंग की ड्रेस या मेकअप किट दें।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।