Ram Ji Puja: भगवान राम की पूजा से घर में बनी रहती है सुखहाली, यहां जानें प्रिय भोग
Ram Ji Puja vidhi हिंदू धर्म में प्रभु श्री राम की पूजा विशेष महत्व रखती है। ऐसे में यदि आप भी घर पर ही भगवान राम की पूजा कर रहे हैं तो आप राम जी को भोग के रूप में इन खाद्य पदार्थों को अर्पित कर सकते हैं जो किसी-न-किसी रूप में उनके जीवन से ही जुड़े हैं। आइए जानते हैं राम जी के प्रिय भोग।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ram ji Prasad and Bhog: माना जाता है कि जिस घर में राम जी के साथ-साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की पूजा की जाती है, उस घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। यदि आप राम जी की पूजा के दौरान उन्हें उनकी प्रिय वस्तुओं का भोग लगाते हैं, तो इससे आपको राम जी की विशेष कृपा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि राम जी के प्रिय भोग कौन से हैं, जिन्हें अर्पित करने से व्यक्ति को लाभ मिल सकता है।
राम जी को ये भोग है प्रिय
भगवान राम जी को खीर बहुत प्रिय मानी गई है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब राजा दशरथ के यहां भगवान राम और समेत चारों भाइयों का जन्म हुआ था, तो उस समय खीर ही बनाई गई थी। ऐसे में राम जी को खीर का भोग लगाना बहुत ही शुभ माना गया है।
चढ़ाएं ये फल
माना जाता है कि जब भगवान राम वनवास को गए थे, तब उन्होंने वन में कंदमूल का ही सेवन किया था। ऐसे में आप उन्हें कंदमूल का फल भी प्रसाद के रूप में चढ़ा सकते हैं। रामचरितमानस का राम जी द्वारा शबरी के जूठे बेर खाने वाला प्रसंग लोकप्रिय है। ऐसे में आप भगवान राम को बेर का भोग भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें - Ramlala Pran Pratishtha: प्राण प्रतिष्ठा के दौरान इस मंत्र का करें जाप, जानें विधि और पूजा सामग्री लिस्ट
अर्पित कर सकते हैं ये भोग
आप राम जी की पूजा के दौरान उन्हें खोए की मिठाई केसर भात, कलाकंद, बर्फी, गुलाब जामुन आदि भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से भगवान राम की कृपा आपके पर बनी रहती है। इसके अलावा आप राम जी को पंचामृत और धनिया पंजीरी या सौंठ पंजीरी भी प्रसाद के रूप में अर्पित कर सकते हैं।
WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें
डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'