Move to Jagran APP

Ram Navami 2023: राम नवमी पर बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

Ram Navami 2023 30 मार्च को राम नवमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस साल राम नवमी का पर्व काफी खास है क्योंकि इस दिन काफी खास योग बन रहे हैं। जानिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किन राशियों के लिए रामनवमी का दिन होगा अच्छा।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Wed, 15 Mar 2023 11:13 AM (IST)
Hero Image
Ram Navami 2023: राम नवमी पर बन रहा है खास योग, इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ

नई दिल्ली, Ram Navami 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राम नवमी के दिन भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। इसी के कारण इसे राम जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस साल रामनवमी पर काफी खास योग बन रहे हैं। ऐसे में भगवान राम के साथ साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद की राशियों पर अधिक रहने वाला है।

राम नवमी पर बन रहे हैं खास योग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राम नवमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि योग के साथ-साथ गुरु पुष्य योग भी बन रहा है। जहां सर्वार्थसिद्धि और अमृत सिद्धि योग 30 मार्च को सुबह 6 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर रात 10 बजकर 59 मिनट तक है। इसके बाद अमृतसिद्धि योग, गुरु पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग रात 10 बजकर 59 मिनट से 31 मार्च सुबह 6 बजकर 4 मिनट तक रहेगा।

राम नवमी पर इन राशियों को मिलेगा लाभ

सिंह राशि

चैत्र नवरात्रि से लेकर राम नवमी तक खुशियां ही खुशियां मिलने वाली है। श्री राम की कृपा से हर क्षेत्र में सफलता हासिल होगी। कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ आय के नए स्तोत्र खुलेंगे। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में भी लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि

चैत्र रामनवमी का दिन इस राशि के जातकों के लिए अच्छा जाने वाला है। नया काम और निवेश करने के लिए ये दिन अच्छा साबित होगा। रुके हुए काम सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों को रामनवमी पर कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। अविवाहित के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। आय के नए स्तोत्र खुलने के साथ आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी। '