Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ramadan 2024: रहमत और बरकतों का महीना है रमजान, ये काम करने से होगा नेकियों में इजाफा

इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक साल का नौवां महीना रमजान का महीना होता है। इस पूरे महीने मुसलमान सूरज उगने से लेकर सूरज ढलने तक उपवास रखते हैं। इस दौरान अन्न और जल का पूरी तरह से त्याग कर दिया जाता है। ऐसे में अगर आप रमजान के पाक महीने में कुछ कार्य करते हैं तो इससे आपको अपने जीवन में बरकत देखने को मिल सकती है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Tue, 19 Mar 2024 10:51 AM (IST)
Hero Image
Ramadan 2024 रमजान के दौरान जरूर करें ये काम।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ramadan 2024 Roza: इस्लाम धर्म में रमजान को एक बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है। इस्लामिक मान्यताओं के मुताबिक, रमजान में रोजा रखने से रोजेदार  की हर मुराद पूरी करते हैं। माना जाता है कि रमजान रहमत, मगफिरत (मोक्ष प्राप्ति) और बरकतों का महीना है। भारत में रमजान की शुरुआत 12 मार्च, मंगलवार के दिन से हो चुकी है। ऐसे में हम आज आपको कुछ ऐसे कार्य बताने जा रहे हैं जिन्हें रमजान में जरूर करना चाहिए, इससे आपको कई गुना नेकी मिल सकती है।

किए जाते हैं ये काम

इस्लाम धर्म ग्रंथों में रमजान में रोजा रखने का विशेष महत्व बताया गया है। देखा जाए तो यह महीना पूरी तरह से अल्लाह की इबादत और नेक काम करने के लिए समर्पित माना जाता है। इस दौरान रोजाना पांच बार नमाज अदा की जाती है और साथ ही जकात फितरा अदा की जाती है। माना जाता है कि इन सभी बातों का ध्यान रखने से अल्लाह सबके गुनाह माफ कर देते हैं और व्यक्ति की हर मुराद पूरी होती है।

इन कामों से मिलेगा फायदा 

रमजान के महीने में जितना हो सके उतने नेक काम करने चाहिए, ताकि अल्लाह  ऐसे में इस महीने में ज्यादा से ज्यादा गरीबों की मदद करनी चाहिए, ताकि आपकी नेकियों में इजाफा हो सके। इसके साथ ही अपनी आमदनी में से कुछ हिस्सा किसी गरीब, अनाथ या बेसहारा लोगों की मदद में लगाना चाहिए। आप किसी रोज़ेदार को इफ्तार भी करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Ramadan 2024: रोजा खोलने के लिए क्यों खाया जाता है खजूर? बड़ी ही खास है इसकी वजह

ध्यान रखें ये बातें

देखा जाता है कि अक्सर लोग छोटी-छोटी बातों को दिल से लगा लेते हैं। लेकिन अगर आप रमजान के पाक महीने में अपना दिल साफ रखते हैं और लोगों लोगों को माफ कर देते हैं, तो इससे अल्लाह खुश होते हैं। इसका साथ ही अपने मन में बुरे ख्याल न लाएं और किसी की बुराई करें।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'