Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ravi Pradosh Vrat 2023: राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी

इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख सौभाग्य और आय में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में प्रदोष व्रत पर शीघ्र शादी हेतु विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है तो प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarUpdated: Thu, 07 Dec 2023 04:29 PM (IST)
Hero Image
Ravi Pradosh Vrat 2023: राशि अनुसार इन चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, जल्द लगेगी हाथों में मेहंदी

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Pradosh Vrat 2023: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित पर्व है। यह पर्व हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। मार्गशीर्ष महीने में प्रदोष व्रत 10 दिसंबर को है। इस दिन देवों के देव महादेव और मां पार्वती की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। इस बार रविवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ रहा है। अतः यह रवि प्रदोष व्रत कहलाएगा। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। साथ ही सुख, सौभाग्य और आय में वृद्धि होती है। ज्योतिष शास्त्र में प्रदोष व्रत पर शीघ्र शादी हेतु विशेष उपाय करने का भी विधान है। अगर आपकी शादी में भी बाधा आ रही है, तो प्रदोष व्रत पर राशि अनुसार इन चीजों से भगवान शिव का अभिषेक करें। भगवान शिव की पूजा करने से कुंडली में व्याप्त अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

यह भी पढ़ें : जानें, कब, कहां, कैसे और क्यों की जाती है पंचक्रोशी यात्रा और क्या है इसकी पौराणिक कथा?

राशि अनुसार अभिषेक 

  • मेष राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए प्रदोष व्रत पर गंगाजल में बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
  • वृषभ राशि के जातक शीघ्र शादी के लिए प्रदोष व्रत पर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मिथुन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गंगाजल में दूर्वा और बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कर्क राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए प्रदोष व्रत पर शुद्ध घी से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • सिंह राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गंगाजल में कच्चा दूध और शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कन्या राशि के जातक शीघ्र विवाह के लिए गंगाजल में पान का पत्ता या बेलपत्र मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • तुला राशि के जातक शीघ्र शादी हेतु प्रदोष व्रत पर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • वृश्चिक राशि के जातक प्रदोष व्रत के दिन गंगाजल में सुगंध मिलाकर देवों के देव महादेव का अभिषेक करें।
  • धनु राशि के जातक अशुभ ग्रहों का प्रभाव समाप्त करने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • मकर राशि के जातक शीघ्र विवाह हेतु प्रदोष व्रत पर गंगाजल में काले तिल, बेलपत्र और सुगंध मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।
  • कुंभ राशि के जातक प्रदोष व्रत पर गंगाजल में गुलाबजल और गन्ने का रस मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें ।
  • मीन राशि के जातक प्रदोष व्रत पर कच्चे दूध में पान का पत्ता और दूर्वा मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें : प्रदोष व्रत पर जरूर करें इस चमत्कारी स्तोत्र का पाठ, सभी संकटों से मिलेगी निजात

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।