Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ravivar Daan: रविवार के दिन इन चीजों का करें दान, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है ऐसा करने से साधक को भगवान सूर्य देव के आशीर्वाद से मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में रविवार के दिन कुछ विशेष चीजों को दान करने का विशेष महत्व है जिससे इंसान को पुण्य की प्राप्ति होती है।

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik SharmaUpdated: Sun, 03 Mar 2024 10:00 PM (IST)
Hero Image
Ravivar Daan: रविवार के दिन इन चीजों का करें दान, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ravivar Daan: रविवार का दिन भगवान सूर्य देव की पूजा के लिए समर्पित है। मान्यता के अनुसार, सूर्य देव ग्रहों के राजा हैं। रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को भगवान सूर्य देव के आशीर्वाद से मनचाहा वरदान मिलता है। साथ ही सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र में रविवार के दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने का विशेष महत्व है, जिससे इंसान को पुण्य की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं रविवार के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Importance Of Marriage: विवाह को लेकर क्या कहते हैं वेद? जानिए इस पवित्र मिलन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

इन चीजों का करें दान

  • शास्त्रों के अनुसार, रविवार के दिन श्रद्धा अनुसार गरीबों को फल, कपड़े और भोजन में संबंधित चीजों का दान करना चाहिए। ऐसा करने से असहाय लोगों से उनकी दुआएं प्राप्त होती हैं।
  • इसके अलावा रविवार के दिन चावल, दूध और गुड़ का दान कर सकते हैं। इन चीजों का दान करना उत्तम होता है। माना जाता है कि ऐसा करने से इंसान के मान-सम्मान में वृद्धि होती है।
  • रविवार के दिन लाल पुष्प और गेहूं का दान करना बेहद उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से इंसान के तरक्की के मार्ग खुलते हैं। साथ ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

सूर्य देव को ऐसे करें प्रसन्न

रविवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले वस्त्र धारण करें और भगवान सूर्य देव की पूजा करें। इस दौरान घी का दीपक जलाकर सूर्य देव की आरती और सूर्य चलीसा का पाठ करें। इसके पश्चात विशेष चीजों का भोग लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

करें ये उपाय

अगर आप दांपत्य जीवन सुखमय चाहते हैं, तो इसके लिए रविवार के दिन रात में सोते समय तकिया के नीचे दो कपूर की टिकिया के साथ रोली मिलाकर रख दें। इसके बाद अगले दिन सुबह कपूर की टिकिया को घर के बाहर जाकर जलाएं और रोली को भगवान सूर्य के अर्घ्य वाले जल में मिला दें। माना जाता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन सुखी रहता है।

यह भी पढ़ें: Vijaya Ekadashi 2024: विजया एकादशी के दिन इन मंत्रों का करें जाप, घर में सुख-शांति का होगा आगमन

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'