Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये उपाय, घर में खुशियों का होगा आगमन

रविवार के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। अगर सूर्य अशुभ स्थिति में हो तो इंसान जितना चाहे मेहनत कर ले। लेकिन उसे काम में सफलता हासिल नहीं होती है। इसके अलावा साधक को मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए जीवन में अधिक संघर्ष का सामना करना पड़ता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं।

By Jagran News Edited By: Pravin KumarUpdated: Sat, 23 Dec 2023 12:33 PM (IST)
Hero Image
Ravivar Ke Upay: रविवार के दिन करें ये उपाय, घर में खुशियों का होगा आगमन

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ravivar Ke Upay: सनातन धर्म में रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की पूजा करने का विधान है। सूर्य देव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करने से साधक को सुख, समृद्धि हासिल होती है। यदि सूर्य अशुभ स्थिति में हो, तो इंसान जितना चाहे मेहनत कर ले। लेकिन उसे काम में सफलता हासिल नहीं होती है। इसके अलावा साधक को मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए जीवन में अधिक संघर्ष का सामना करना पड़ता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य देव की कृपा प्राप्त करने के लिए कई उपाय किए जाते हैं, जो साधक के जीवन के लिए बेहद फलदायी होते हैं और सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं रविवार के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में।

रविवार के उपाय

अगर आप जीवन में आर्थिक परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो रविवार के दिन तीन झाड़ू घर लाएं। इन झाड़ू को वास्तु के हिसाब से सही दिशा में रखें। इसके अगले दिन यानि सोमवार को मंदिर में झाड़ुओं को दान करें। मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन में तरक्की होती है।

यह भी पढ़ें: Paush Month ke Upay: पौष माह में करें ये उपाय, सूर्य देव और पितृ होंगे प्रसन्न

इसके अलावा जीवन में सुख-समृद्धि और यश की प्राप्ति के लिए रविवार दिन का शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे के चौमुखी दीपक में तेल डालकर जलाएं। इससे जीवन में घर में सुख-शांति का आगमन होता है।

रविवार के दिन भगवान सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए चावल, दूध, गुड़ समेत गर्म कपड़ों का दान करना चाहिए। इस उपाय को करने से भगवान सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और कामों में सफलता हासिल होती है।

मनचाही मनोकामना पूरी करने के लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता घर लेकर आएं और उसपर अपनी मनोकामना लिखकर बहते हुए पानी में प्रवाहित कर दें।

यह भी पढ़ें: Paush Month 2023: इस दिन से शुरू हो रहा है पौष माह, जानें इस माह में किन कार्यों से मिलेगा लाभ

Author- Kaushik Sharma

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'