Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ramzan 2024: कब से शुरू होगा रमजान का पाक महीना ? यहां जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

Ramzan 2024 रमजान में रोजा रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इस महीने के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। इसके बाद पानी के साथ खजूर खाकर अपना रोजा खोलते हैं। इफ्तार के रूप में इस पवित्र समय की एक बड़ी दावत होती है जिसमें परिवार के सभी सदस्य और करीबी लोग शामिल होते हैं।

By Vaishnavi DwivediEdited By: Vaishnavi DwivediUpdated: Sat, 17 Feb 2024 12:05 PM (IST)
Hero Image
Razman 2024: रमजान का पाक महीना -

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Ramzan 2024: मुस्लिम समुदाय के लिए रमजान का महीना बेहद पवित्र और विशेष माना जाता है। इस पूरे माह लोग रोजा रखते हैं, और नमाज पढ़कर अल्लाह की इबादत करते हैं। इस साल रमजान की शुरुआत 10 मार्च से होगी। साथ ही इसका समापन 9 अप्रैल को होगा। इस दौरान मुसलमान पूरे 30 दिन के रोजे रखते हैं, जिसका पालन सख्ती के साथ करना पड़ता है।

रमजान का पाक महीना

रमजान में रोजा रखना सबसे महत्वपूर्ण है। इस महीने के दौरान, मुस्लिम समुदाय के लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ नहीं खाते-पीते हैं। इसके बाद पानी के साथ खजूर खाकर अपना रोजा खोलते हैं। इफ्तार के रूप में इस पवित्र समय की एक बड़ी दावत होती है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य और करीबी लोग शामिल होते हैं। वहीं जो लोग अस्वस्थ या किसी यात्रा पर हैं उनके लिए यह व्रत इतना जरूरी नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: Masik Durgashtami 2024: वैवाहिक जीवन बनाना चाहते हैं सुखमय, तो मासिक दुर्गाष्टमी के दिन इन चीजों का करें दान

रोजा में संयम जरूरी है

रमजान मुस्लिम समुदाय के लिए संयम का महीना माना जाता है। यह उपवास की वह अवधि है जब विचारों से लेकर कार्यों तक व्यक्ति के आत्म-नियंत्रण की परीक्षा होती है। ऐसा माना जाता है कि संयम किसी भी व्यक्ति की उर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। इस्लामी रूप से, मुसलमानों के लिए रमजान का अत्यधिक महत्व है।

30 दिनों के 3 महत्वपूर्ण हिस्से

रमजान के 30 दिनों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले 10 दिन रहमत, दूसरे 10 दिन बरकत और तीसरे यानी आखिरी 10 दिन मगफिरत के लिए होता है, जो लोग रोजा रखते हैं उनके लिए यह बेहद खास समय होता है। इस दौरान नमाज अदा करना, जकात, सदका आदि करना बहुत ही जरूरी होता है।

यह भी पढ़ें: Bichhiya Benefits: शादी के बाद महिलाएं क्यों पहनती हैं पैरों में बिछिया? जानें इसकी असली वजह

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।