Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

27 जून 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वाले आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, सेहत के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today पंडित के ए दूबे पद्मेश से जानते हैं 27 जून 2021 का राशिफल। क्या कहते हैं आपके सितारे? पढ़ें आज का पंचांग। जानें आज किस राशि वालों को मिलने वाली है सफलता और किसे रहना होगा सतर्क।

By Kartikey TiwariEdited By: Updated: Sun, 27 Jun 2021 06:58 AM (IST)
Hero Image
27 जून 2021 का राशिफल: कुंभ राशि वालें आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं, सेहत के प्रति सचेत रहें

Horoscope Today: 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं। अगर आपकी राशि के बारे में आज का दिन अच्छा है, तो आप उसे सेलिब्रेट कर सकते हैं, वहीं अगर आज का दिन आपके लिए खराब है तो आप पंडित जी के दिए गए सुझावों को अपनाकर कुछ अच्छा कर सकते हैं।

आज का पंचांग

दिन: रविवार, आषाढ़ मास, कृष्ण पक्ष, तृतीया का राशिफल।

आज का राहुकाल: शाम 04:30 बजे से 06:00 बजे तक।

आज का दिशाशूल: पश्चिम।

आज का पर्व एवं त्योहार: श्री गणेश चतुर्थी व्रत।

आज की भद्रा: प्रात: 05:04 बजे से दोपहर 03:55 बजे तक।

राशिफल

मेष: महिला अधिकारी का सहयेाग मिलेगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। वाणी पर संयम रखें। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृष: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।

मिथुन: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रुपए-पैसे लेन-देन में सावधानी रखें। धन हानि की आशंका है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

सिंह: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है।

कन्या: दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला: सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

वृश्चिक: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद हो सकती है। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु: व्यक्ति विशेष का सहयोग मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।

मकर: यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी। वाणी पर संयम न रखने से रिश्तों में तनाव और विवाद हो सकता है। विरोधी परास्त होगा। संयम से काम लेना हितकर होगा।

कुंभ: स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। व्यावसायिक मामलों में व्यस्तता बढ़ेगी। संयम से काम लें।

मीन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।