Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Saanp Ki Kenchuli: रुद्राक्ष जितनी ही प्रभावी मानी जाती है सांप की केंचुली, दूर-दूर तक नहीं होती पैसों की कमी

Saanp Ki Kenchuli सांप एक निश्चित समय के बाद अपनी बाहरी त्वचा की परत को उतार देता है इसे ही केंचुली उतारना कहते हैं। सांप अपने जीवन काल में कई बार केंचुली उतारता है। यह एक तरह से उसके द्वारा अपने आप को साफ करने की प्रक्रिया है। हिंदू धर्म में सांप की केंचुली से जुड़ी भी कई मान्यताएं प्रचलित हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Wed, 29 Nov 2023 10:51 AM (IST)
Hero Image
Saanp Ki Kenchuli सांप की केंचुली को घर में रखने के फायदे।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Snake Skin Benefits: हिंदू धर्म में ऐसी कई चीजें या घटनाएं मानी जाती हैं जिन्हें शुभ या अशुभ की दृष्टि से देखा जाता है। इसी प्रकार सांप की केंचुली को भी बहुत ही शुभ माना गया है। इसे एक मुखी रुद्राक्ष जितना ही प्रभावी माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सांप की केंचुली को घर में रखने से क्या लाभ मिलते हैं। साथ ही यह भी जानते हैं कि सांप की केंचुली का सपने में दिखने का क्या अर्थ है।

क्या घर में रख सकते हैं सांप की केंचुली

यदि आपको सांप की केंचुली दिखाई देती है तो ऐसे में आप इसे अपने घर में रख सकते हैं। मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से व्यक्ति को कभी भी धन की कमी का सामना नहीं करना पड़ता। लेकिन ध्यान रहे कि सांप की केंचुली खंडित नहीं होना चाहिए, तभी इसका लाभ मिलता है। इसे घर में रखने से बुरी नजर का खतरा भी नहीं रहता।

यह भी पढ़ें - Utpanna Ekadashi 2023: उत्पन्ना एकादशी से शुरू कर सकते हैं एकादशी व्रत, इन कार्यों से प्राप्त होंगे अक्षय फल

अगर सपने में दिए सांप की केंचुली

स्वप्न शास्त्र में माना गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सपने में सांप की केंचुली दिखती है, तो इसे बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा सपना देखने का अर्थ है कि व्यक्ति को जल्द ही सुख-समृद्धि की प्राप्ति होने वाली है। या इसका अर्थ यह भी हो सकता है कि व्यक्ति को अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने वाली है।

यह भी पढ़ें - Baba Vanga Predictions: बाबा वेंगा की इन 5 भविष्यवाणियों से साल 2024 में मच सकती है खलबली

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'