Move to Jagran APP

Samudra Shastra: लकी साबित होते हैं शरीर के ये तिल, व्यक्तित्व के बारे में बताते हैं बहुत कुछ

Lucky Mole on Body शरीर पर तिल का होना एक आम बाते हैं। कुछ लोगों के शरीर पर कई तिल पाए जाते हैं तो कुछ लोगों के शरीर पर एक-दो तिल ही होते हैं। समुद्र शास्त्र की माने तो शरीर पर मौजूद हर तिल कुछ-न-कुछ संकेत देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि शरीर के वह कौन-से तिल हैं जो व्यक्ति के लिए शुभ साबित हो सकते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Wed, 22 Nov 2023 06:19 PM (IST)
Hero Image
Moles on body लकी साबित होते हैं शरीर के ये तिल।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Samudrik Shastra: समुद्र शास्त्र द्वारा व्यक्ति के शरीर पर मौजूद चिह्न, तिल, अंगों के बनावट और रंग आदि द्वारा उससे जुड़ी की बातों का अंदाजा लगाया जा सकता है। तिलों को लेकर लोगों की कई मान्यताएं हैं। शरीर पर मौजूद कुछ तिल शुभ संकेत देते हैं तो वहीं कुछ अशुभ भी हो सकते हैं। आज हम ऐसे तिलों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो व्यक्ति के लिए भाग्यशाली साबित होते हैं।

ऐश्वर्य का प्रतीक है यह तिल

अगर किसी व्यक्ति के सिर पर दाईं तरफ तिल होता है, तो व्यक्ति ऐसे व्यक्ति को जीवन में सुख और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर किसी लड़के के माथे पर दाहिने तरफ का तिल है तो इसका अर्थ है कि वह किसी कार्य में निपुण हैं।

यह भी पढ़ें - Good Luck Signs: इन जीवों को देखकर होती है आपकी सुबह, तो समझिए जल्द आने वाले हैं अच्छे दिन

बुद्धिमान होते हैं ऐसे लोग

जब किसी व्यक्ति के दोनों भौहों के बीच में तिल होता है तो ऐसे व्यक्ति को बहुत ही बुद्धिमान माना जाता है। यह लोग अपनी बुद्धि के चलते ही जीवन में सफलता हासिल करते हैं। वहीं, दाहिनी भौंह पर तिल होना भी एक शुभ संकेत है। यह व्यक्ति को सुखी जीवन का संकेत देता है।

यह भी पढ़ें - Name Astrology: देवों की भाषा संस्कृत से चुनें अपने बच्चे के लिए सार्थक नाम, जानिए इनका अर्थ

चेहरे के ये तिल हैं शुभ

कई लोगों के चेहरे पर तिल होते हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार स्त्रियों के बाएं गाल पर तिल होना एक शुभ संकेत माना जाता है। वहीं अगर किसी महिला के नाक के आगे वाले भाग पर तिल है तो इसका अर्थ है कि उसका जीवन खुशहाल होने वाला है। समुद्र शास्त्र में ठोड़ी का तिल भी बहुत अच्छा माना जाता है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'