Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shaniwar Ke Upay: शनिवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें, शिव जी के साथ-साथ शनि देव भी होंगे प्रसन्न

ऐसा माना जाता है कि शनिदेव के प्रसन्न होने पर व्यक्ति के जीवन की कई समस्याएं हल हो सकती हैं। शिव जी को कर्मफल दाता शनि देव का गुरु माना जाता है। ऐसे में यदि आप शनिवार के दिन महादेव की उपासना करते हैं तो इससे आपको शिव जी और शनिदेव दोनों की कृपा हो सकती है। तो चलिए जानते हैं कृपा प्राप्ति के उपाय।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 06 Jul 2024 11:10 AM (IST)
Hero Image
Shaniwar Upay शनिवार के दिन शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। शनिवार का दिन मुख्य रूप से न्याय के देवता शनि देव के लिए समर्पित माना जाता है। इस दिन शनि देव की पूजा-अर्चना से व्यक्ति को कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। साथ ही शनिवार के दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने से भी साधक को कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि शनिवार के दिन शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए।

जरूर चढ़ाएं ये चीज

शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़े-से काले तिल डालें और शिव जी का जलाभिषेक करें। इसके साथ ही आप शनिवार के दिन शिवलिंग पर काली उड़द की दाल भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से शनि देव के अशुभ प्रभाव से छुटकारा मिलता है।

चढ़ा सकते हैं ये फूल

शनिवार के दिन शिव जी की पूजा के दौरान आप उन्हें शमी, कनेर, बेला, अलसी या फिर अगस्त्य का फूल भी अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से शनि दोष जैसे साढ़े साती एवं ढैय्या से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही कम-से-कम एक माला शिव जी के पंचाक्षरी मंत्र ओम नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - Sawan 2024: सोमवार को शुरू और सोमवार पर ही समाप्त होगा सावन, बन रहा है अद्भुत संयोग

दूर होगी दुख और दरिद्रता

अधिक लाभ प्राप्ति के लिए आप शनिवार के दिन शिव मंदिर में धतूरे और हरसिंगार का पौधा लगा सकते हैं। ऐसा करने से दुख और दरिद्रता दूर होती है। साथ ही महादेव की कृपा से साधक का दांपत्य जीवन भी खुशहाल बना रहता है। इसके साथ ही आप शनिवार के दिन शिव मंदिर में शिव जी को त्रिशूल भी चढ़ा सकते हैं, इसस भी शनि संबन्धी कष्ट दूर होते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।