Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan 2023 Vrat Tyohar: हो रहा पवित्र सावन माह का शुभारंभ, पढ़िए सावन में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की सूची

Sawan 2023 Vrat Tyohar जुलाई मास के प्रथम सप्ताह में सावन का महीना शुरू होने जा रहा है। बता दें कि 04 जुलाई से सावन का महीना शुरू हो जाएगा। यह महिना भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है।

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sun, 02 Jul 2023 02:24 PM (IST)
Hero Image
Sawan 2023 पढ़िए सावन मास में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों की सूची।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क | Sawan 2023 Vrat Tyohar: हिंदू धर्म में सावन के पवित्र महीने को विशेष महत्व दिया गया है यह महीना भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय है धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव की उपासना करने से जीवन में आ रही सभी प्रकार की समस्याएं दूर हो जाती है पंचांग के अनुसार इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 4 जुलाई से शुरू हो रहा है और इसका समापन 31 जुलाई को हो जाएगा बता दें कि इस वर्ष अधिक मास के कारण सावन का महीना 1 की जगह 2 महीने का होगा ऐसे में भक्तों को 2 महीने भोलेनाथ की उपासना का सौभाग्य प्राप्त होगा आइए जानते हैं सावन के महीने में पड़ने वाले सभी त्योहारों की सूची

सावन 2023 व्रत एवं त्योहारों की सूची (Sawan 2023 Calendar)

  • 4 जुलाई 2023, मंगलवार - सावन महीने का आरंभ

  • 6 जुलाई 2023, गुरुवार - संकष्टी चतुर्थी

  • 13 जुलाई 2023, गुरुवार - कामिका एकादशी

  • 15 जुलाई 2023, शनिवार - प्रदोष व्रत

  • 16 जुलाई 2023, रविवार - कर्क सक्रांति

  • 17 जुलाई 2023, सोमवार - श्रावण अमावस्या

  • 18 जुलाई 2023, मंगलवार - अधिकमास शुरू

  • 29 जुलाई 2023, शनिवार - पद्मिनी एकादशी

  • 30 जुलाई 2023, रविवार - प्रदोष व्रत

  • 19 अगस्त 2023, शनिवार - हरियाली तीज

  • 21 अगस्त 2023, सोमवार - नाग पंचमी

  • 27 अगस्त 2023, रविवार - श्रावण पुत्रदा एकादशी

  • 28 अगस्त 2023, सोमवार - प्रदोष व्रत

  • 30 अगस्त 2023, बुधवार - रक्षा बंधन

  • 31 अगस्त 2023, गुरुवार - सावन पूर्णिमा व्रत

  • डिसक्लेमर- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।