Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan 2024: सावन के पहले दिन जरूर करें इस खास स्तोत्र का पाठ, मिलेगा महादेव का आशीर्वाद

सावन माह को लेकर भक्तों के अंदर एक अलग ही उत्साह होता है जिसका पता सावन सोमवार पर शिवालयों की भीड़ देखकर ही लगाया जा सकता है। इस माह में भक्त भगवान शिव की कृपा पाने के लिए तरह-तरह के जतन करते हैं। ऐसे में आप सावन सोमवार के दिन इस दिव्य स्तोत्र का पाठ कर जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 19 Jul 2024 07:30 AM (IST)
Hero Image
Sawan 2024: सावन के पहले दिन जरूर करें इस खास स्तोत्र का पाठ।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना विशेषकर सावन सोमवार का दिन भगवान शिव की उपासना के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है। साल 2024 में सावन का पवित्र महीना 19 अगस्त 2024, सोमवार के दिन से शुरू हो रहा है, जिस कारण इसे और भी खास माना जा रहा है। ऐसे में आप सावन के पहले सोमवार पर दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र का पाठ कर महादेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

इस तरह करें पूजा

सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत हो जाएं। इसके बाद मंदिर जाकर या घर पर ही शिवलिंग का गंगाजल, शुद्ध जल या फिर गाय के दूध से अभिषेक करना चाहिए। इस दौरान अपना मुख पूर्व दिशा की ओर रखें। इसके बाद शिव जी को 3 पत्तों वाला साबुत बेलपत्र, भांग, धतूरा, आक या मदार का फूल, शमी के पत्ते आदि अर्पित करें। इस दौरान ऊं नमः शिवाय या शिव जी के अन्य मंत्रों का जाप करते रहें।

दारिद्र्य दहन शिव स्तोत्र (Daridra Dahan Shiv Stotram)

विश्वेश्वराय नरकार्णव तारणाय

कर्णामृताय शशिशेखर धारणाय

कर्पूरकांति धवलाय जटाधराय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

गौरी प्रियाय रजनीशकलाधराय

कालान्तकाय भुजगाधिप कंकणाय

गंगाधराय गजराज विमर्दनाय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

भक्तिप्रियाय भवरोग भयापहाय

उग्राय दुर्गभवसागर तारणाय

ज्योतिर्मयाय गुणनाम सुनृत्यकाय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

चर्माम्बराय शवभस्म विलेपनाय

भालेक्षणाय मणिकुंडल मण्डिताय

मंजीर पादयुगलाय जटाधराय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

पंचाननाय फनिराज विभूषणाय

हेमांशुकाय भुवनत्रय मण्डिताय

आनंदभूमिवरदाय तमोमयाय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

यह भी पढ़ें - Shukra Gochar 2024: सावन सोमवार पर इन 3 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पद-प्रतिष्ठा में भी होगी वृद्धि

भानुप्रियाय भवसागर तारणाय

कालान्तकाय कमलासन पूजिताय

नेत्रत्रयाय शुभलक्षण लक्षिताय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

रामप्रियाय रघुनाथवरप्रदाय

नागप्रियाय नरकार्णवतारणाय

पुण्येषु पुण्यभरिताय सुरर्चिताय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय...

मुक्तेश्वराय फलदाय गणेश्वराय

गीतप्रियाय वृषभेश्वर वाहनाय

मातंग चर्मवसनाय महेश्वराय

दारिद्र्य दु:ख दहनाय नम: शिवाय…

यह भी पढ़ें - Sawan Somwar 2024: सावन सोमवार पर इन 5 चीजों से करें भगवान शिव का अभिषेक, आर्थिक तंगी हो जाएगी दूर

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।