Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Dream in Sawan: क्या आपको भी सावन में आए हैं ऐसे सपने, तो मिल सकते हैं ये संकेत

हिंदू धर्म में सावन माह को बहुत ही पवित्र और भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित माना जाता है। साल 2024 में सावन 22 जुलाई 2024 से 19 अगस्त तक रहने वाला है। ऐसे में यदि भगवान भोलेनाथ किसी व्यक्ति से प्रसन्न होते हैं तो उसे सावन में कुछ खास सपने दिखाई देने लगते हैं। चलिए जानते हैं कि वह शुभ सपने कौन-से हैं।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Fri, 26 Jul 2024 04:41 PM (IST)
Hero Image
Sawan ke subh sapne सावन में दिखने वाले शुभ सपने।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हमें कई तरह के सपने आते हैं, जिनमें से कुछ को शुभ माना जाता है, तो वहीं कुछ सपने अशुभ होते हैं। ऐसे में यदि आपको भगवान शिव के प्रिय माह यानी सावन में सपने में ये चीजें दिखाई देती हैं, तो इसका एक खास मतलब हो सकता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि सावन में कौन-से सपने व्यक्ति को भोलेनाथ की कृपा प्राप्ति का संकेत देते है।

शुभ है ये सपना

सावन में सपने में शिवलिंग का दिखाई देना एक बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इस सपने का यह अर्थ माना जाता है कि भगवान शिव की विशेष कृपा आपके ऊपर बनी हुई है। वहीं अगर आपको सपने में शिव मंदिर दिखाई देता है, तो यह आपके जीवन में खुशियां और सुख-समृद्धि आने का संकेत हो सकता है।

सपने में सांप का आना

वैसे तो सपने में सांप देखकर कोई भी डर सकता है। लेकिन सावन के महीने में सपने में सांप देखना बहुत ही शुभ माना जाता है। यदि आप सपने में खुद को सांप पकड़ते हुए देखते हैं, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति होने वाली है। वहीं सपने में सफेद रंग के सांप को देखने का यह मतलब समझा जाता है कि आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है।

यह भी पढ़ें - Sawan 2024: सावन के पांच सोमवार इस तरह जलाएं दीपक, खुशियों से भरा रहेगा घर

मिलती है शिव जी की कृपा

यदि किसी व्यक्ति को सावन के दौरान सपने में भगवान शिव ध्यान मुद्रा में बैठे नजर आते हैं, तो इसे भी एक खास संकेत समझा जाता है। इसका अर्थ है कि भगवान शिव की असीम कृपा आपको मिलने वाली है, जिससे मान-सम्मान में वृद्धि होती है। इसके साथ ही अगर आपको सपने में गंगा मां के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में कुछ अच्छे बदलाव आ सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।