Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan 2024: जल्द शुरू हो रहा है सावन का महीना, इन तरीकों से करें शिव जी को प्रसन्न

शिव भक्तों को सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए सबसे उत्तम महीना माना जाता है। इस बार का सावन और भी खास होने वाला है क्योंकि इस साल सावन (Sawan 2024) की शुरुआत सोमवार के दिन से हो रही है जो पूर्ण रूप से भगवान शिव की उपासना के लिए समर्पित है।

By Suman Saini Edited By: Suman Saini Updated: Sat, 08 Jun 2024 10:57 AM (IST)
Hero Image
Sawan 2024 सावन में इन तरीकों से करें शिव जी की कृपा प्राप्त।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। वर्ष 2024 में सावन का महीना 22 जुलाई से शुरू हो रहा है। साथ ही 19 अगस्त 2024 को होगा। सावन का महीना भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। ऐसे में आप यदि इस माह में भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-अर्चना करते हैं, तो इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं। ऐसे में आप सावन माह में ये काम जरूर करें।

जरूर करें सोमवार व्रत

सावन के दिन व्रत रखना भी बहुत ही शुभ माना जाता है। इससे महादेव जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की हर मनोकामनाओं पूरी करते हैं। ऐसे में सावन सोमवार के दिन व्रत रखकर भगवान शिव का ध्यान करें और विशेष तौर पर शिव-पार्वती की पूजा करें। व्रत के दौरान केवल फलाहार का सेवन करें।

ऐसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न

सावन के महीने में शिवलिंग पर पंचामृत चढ़ाएं और इसके बाद जल से अभिषेक करें। इसके साथ ही फल, फूल और बेलपत्र आदि भी शिवलिंग पर चढ़ाएं। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा की प्राप्ति होती है। यदि आपके पास अन्य सामग्री उपलब्ध नहीं है, तो आप केवल मात्र एक लोटा जल भी शिवलिंग पर अर्पित कर सकते हैं। इससे भी भगवान शिव प्रसन्न होते हैं।

यह भी पढ़ें - Sawan 2024 Start Date: कब से शुरू हो रहा है सावन? नोट करें सोमवारी व्रत, मंगला गौरी व्रत और रक्षाबंधन की तारीख

जरूर करें इन मंत्रों का जाप

सावन माह में भगवान शिव को मंत्रों का जाप करने से शिव जी की कृपा तो प्राप्त होती ही है। साथ ही इसका सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में सावन में भगवान शिव का ध्यान करते हुए उसके मूल और सबसे सरल मंत्र है 'ऊं नम: शिवाय' का जाप जरूर करें। इसके जाप से मानसिक शांति का अनुभव होता है। इसके साथ ही सावन में महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना भी अत्यंत फलदायी माना जाता है। इसके साथ ही सावन में नियमित रूप से शिव चालीसा का पाठ करने से भी आपके जीवन में आ रहे कष्ट दूर हो सकते हैं।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।