Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan Purnima 2023: सावन पूर्णिमा पर करें ये ज्योतिषीय उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से प्राप्त होगी धन-समृद्धि

Sawan Purnima 2023 सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि विशेष महत्व रखती है। 30 अगस्त बुधवार के दिन श्रावण पूर्णिमा व्रत किया जाएगा। हर महीने शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी के अगले दिन पूर्णिमा तिथि पड़ती है। पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदियों में श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाते हैं। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करने का भी विशेष महत्व है।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Tue, 29 Aug 2023 11:39 AM (IST)
Hero Image
Sawan Purnima 2023 सावन पूर्णिमा पर करें ये ज्योतिषीय उपाय

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क। Sawan Purnima 2023 Upay: वर्ष 2023 में सावन मास की शुक्ल पक्ष की दूसरी पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त को पड़ रही है। सावन माह में आने के कारण पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ जाता है। सावन के महीने में आने के कारण इसे श्रावणी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। पूर्णिमा के इस विशेष अवसर पर कुछ ज्योतिष उपाय करने से व्यक्ति को धन संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

आर्थिक तंगी के उपाय

यदि कोई व्यकित आर्थिक तंगी झेल रहा है तो पूर्णिमा के दिन उसे ये उपाय करना चाहिए। सावन की पूर्णिमा तिथि पर पति पत्नी को साथ मिलकर कच्चे दूध में चीनी और चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही ॐ श्रां श्रीं श्रौं सः चंद्रमसे नमः।। मंत्र का जाप करना चाहिए। इस उपाय को करने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार होता है। साथ ही पति-पत्नी के रिश्ते भी मधुर होते हैं।

मिलेगी मां लक्ष्मी की कृपा

सावन पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों पर पिसी हुई हल्दी लगाएं। इसके बाद इन्हें माता लक्ष्मी को अर्पित करें। इसके साथ ही माता लक्ष्मी के समक्ष घी का दीपक जलाएं और लक्ष्मी चालीसा का पाठ करें। पूजा के बाद इन कौड़ियों को धन वाले स्थान या तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।

इस उपाय से खुलेगी किस्मत

इस वर्ष सावन पूर्णिमा के साथ-साथ गायत्री जयंती भी मनाई जाएगी। इसलिए ऐसे शुभ अवसर पर मां गायत्री की मूर्ति या तस्वीर के समक्ष घी का दीपक जलाएं और 108 बार गायत्री मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपके सभी रुके हुए काम बनने लगेंगे।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'