Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि पर बन रहा है ये अद्भुत संयोग, इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा

Sawan Shivratri 2023 श्रावन मास में मासिक शिवरात्रि व्रत का विशेष महत्व है। पंचांग के अनुसार सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर सवान शिवरात्रि व्रत रखा जाता है। इस विशेष दिन पर अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है जिसके कारण कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आइए जानते हैं सावन शिवरात्रि पर किन राशियों को मिलेगा लाभ?

By Shantanoo MishraEdited By: Shantanoo MishraUpdated: Sat, 15 Jul 2023 10:15 AM (IST)
Hero Image
Sawan Shivratri 2023: सावन शिवरात्रि पर इन राशियों को मिलेगा लाभ।

नई दिल्ली, अध्यात्म डेस्क । Sawan Shivratri 2023: हिन्दू पचांग के अनुसार, सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन सावन शिवरात्रि व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना करने से वैवाहिक जीवन में आ रही सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। बता दें कि सावन शिवरात्रि व्रत 15 जुलाई 2023, शनिवार के दिन रखा जाएगा। इस विशेष दिन पर तीन अत्यंत शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन वृद्धि ध्रुव और मृगशिरा योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में तीन राशियां ऐसे हैं जिन्हें, सावन शिवरात्रि पर लाभ मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि पर्व महत्वपूर्ण रहेगा। इस विशेष दिन पर भगवान शिव की कृपा जातकों पर बनी रहेगी। साथ ही व्यापार क्षेत्र में लाभ के संकेत मिल रहे हैं और जातकों को विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त हो सकती है। इसके साथ आय में वृद्धि के भी योग बन रहे हैं।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि व्रत अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस विशेष दिन पर उन्हें भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। साथ ही समाज में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इस दौरान आय में बढ़ोतरी के भी संकेत मिल रहे हैं और विभिन्न क्षेत्रों में सफलता के योग बनेंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए सावन शिवरात्रि पर्व फलदाई साबित हो सकता है। इस राशि पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। इस दौरान धन लाभ के संकेत मिल रहे हैं। साथ ही रुके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें भी इस विशेष दिन पर सफलता हासिल हो सकती है।

डिसक्लेमर: इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।