Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan Somvar 2023: सावन सोमवार के दिन करें कपूर के ये उपाय, बरसेगी महादेव की कृपा

sawan somvar 2023 सावन माह को भगवान शिव का प्रिय महीना माना जाता है। इसलिए इस माह में भगवान शिव उपासना करने का विशेष महत्व है। साथ ही उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए व्रत-उपवास रखा जाता है। शिव-भक्त श्रावण के महीने में भगवान शिव के मन्दिरों में दर्शन करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं।

By Suman SainiEdited By: Suman SainiUpdated: Sun, 16 Jul 2023 06:58 PM (IST)
Hero Image
Sawan Somvar 2023 सावन सोमवार के दिन करें कपूर के ये उपाय।

नई दिल्ली, अध्यात्म। sawan somvar 2023: सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित होता है। वहीं, दूसरी और सोमवार का दिन भी भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सावन माह में पड़ने वाले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। आज हम आपको कपूर के कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें सावन के सोमवार के दिन करने से विशेष लाभ मिलता है।

इस तरह करें आरती

सावन के सोमवार के दिन या अन्य दिनों में जब भी आप भगवान शिव की आरती करें तो उसमें कपूर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप जब भी भगवान शिव की आरती करें तो कपूर का एक छोटा-सा टुकड़ा आरती की लौ में डाल दें। आरती में कपूर जलाते समय भगवान शिव का ध्यान करें और  घर की समृद्धि की कामना करें।

हमेशा बनी रहेगी खुशहाली

सावन के सोमवार के दिन घर के मुख्य द्वार पर कपूर और घी का दीपक जलाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इससे घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। दीपक जलाते समय घर की आर्थिक स्थिति के लिए कामना करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में माता लक्ष्मी का आगमन होता है। साथ ही घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है।

शिवलिंग पर चढ़ाए कपूर

सावन में भगवान शिव को कई तरह की चीजें चढ़ाई जाती हैं। ऐसा माना गया है कि कपूर चढ़ाने से वो बहुत जल्द ही प्रसन्न होते हैं। आप शिवलिंग पर सीधे कपूर चढ़ा सकते हैं या फिर कपूर को जल में मिलाकर इस जल से शिव जी का अभिषेक भी कर सकते हैं। इससे भी लाभ प्राप्त होता है।

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'