Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sawan Somwar 2024: कब है सावन का चौथा सोमवार? अभी नोट करें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

सनातन धर्म में सावन के सोमवार पर विधिपूर्वक भगवान शिव के संग मां पार्वती की पूजा करने का विधान है। मान्यता है कि इससे जातक का जीवन खुशियों से भर जाता है। साथ ही मनचाहे वर पाने के लिए विधिपूर्वक व्रत भी किया जाता है। आइए सावन के चौथे सोमवार व्रत (Sawan Fourth Somwar Vrat) से जुड़ी जानकारी जानते हैं।

By Kaushik Sharma Edited By: Kaushik Sharma Updated: Wed, 07 Aug 2024 11:05 AM (IST)
Hero Image
Sawan Somwar 2024: सावन में अभिषेक करने से महादेव होते हैं प्रसन्न

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Sawan Somwar 2024: सभी महीनों में सावन के माह को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि यह महीना भगवान शिव को प्रिय है। सावन में पड़ने वाले सोमवार और मंगलवार को व्रत करने का विधान है। धार्मिक मत है कि महादेव की पूजा और व्रत करने से साधक के जीवन में खुशियों का आगमन होता है और सभी परेशानियों का अंत होता है। आइए इस लेख में हम बताएंगे सावन के चौथे सोमवार की डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।

 

सावन के चौथे सोमवार 2024 की डेट और शुभ मुहूर्त (Fourth Sawan Somwar 2024 Date and Shubh Muhurat)

सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि पर किया जाएगा। सप्तमी तिथि 12 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन के महीने में घर में न रखें ये चीजें, वरना मिल सकते हैं बुरे परिणाम

सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi)

सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठें और दिन की शुरुआत देवी-देवता के ध्यान से करें। इसके बाद स्नान कर सूर्य देव को जल अर्पित करें। अब चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाकर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा को विराजमान करें। जल में दही, दूध, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। बेलपत्र, पान, सुपारी और अक्षत आदि चढ़ाएं और माता पार्वती को सोलह श्रृंगार की चीजें चढ़ाएं। अब देशी घी का दीपक जलाकर आरती करें और शिव मंत्रों का जप करें। इसके बाद खीर, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं। अंत में लोगों को प्रसाद बांटे और श्रद्धा अनुसार गरीबों में दान करें।

सावन सोमवार पूजा सामग्री लिस्ट (Sawan Somwar Puja Samagri list)

  • लाल या पीला गुलाल
  • दूध
  • अक्षत
  • कलावा
  • चिराग
  • फल, फूल, सफेद मिठाई
  • कनेर का फूल
  • पवित्र जल
  • गंगाजल
  • शहद
  • सफेद चंदन
  • भांग
  • धतूरा
  • बेल पत्र
  • धागा
  • कपूर
  • धूपबत्ती
  • घी
  • नया वस्त्र
  • पंचमेवा
  • प्रदोष व्रत कथा की पुस्तक
  • शिव चालीसा
  • शंख
  • घंटा
  • हवन सामग्री

यह भी पढ़ें: Sawan 2024: सावन में भगवान शिव के साथ करें न्याय के देवता की पूजा, सभी कार्यों में मिलेगी सफलता

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण तथा जागरण न्यू मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है।