Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shani Shukra Yuti 2022: मकर राशि में शनि-शुक्र की युति, इन राशियों को मिलेगी हर काम में सफलता

Shani Shukra Yuti 2022 ज्योतिष गणना के अनुसार शुक्र और शनि युति आज हो रही है। शुक्र और शनि की युति होने से तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जानिए शुक्र और शनि की युति से किन राशियों को मिलेगा लाभ।

By Shivani SinghEdited By: Shivani SinghUpdated: Thu, 29 Dec 2022 10:25 AM (IST)
Hero Image
Shani Shukra Yuti 2022: मकर राशि में शनि-शुक्र की युति, इन राशियों को मिलेगा हर काम में सफलता

नई दिल्ली, Shani Shukra Yuti 2022: ज्योतिष गणना के अनुसार, जब किसी राशि में दो ग्रहों की युति होती है, तो उसका शुभ या फिर अशुभ असर हर राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। इसी तरह 29 दिसंबर यानी आज शाम को शुक्र मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बता दें कि इस राशि में पहले से ही शनि विराजमान है। ऐसे में मकर राशि में शुक्र और शनि की युति हो रही है। जानिए ऐसे में किन राशियों को मिलेगा लाभ।

कब हो रही शनि-शुक्र की युति?

ज्योतिष गणना के अनुसार, 29 दिसंबर को शाम 4 बजकर 13 मिनट पर शुक्र ग्रह शनि की राशि मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर 22 जनवरी 2023 तक विराजमान रहेंगे।  वहीं, शनि ग्रह 12 जुलाई 2022 से मकर राशि में विराजमान है। ऐसे में शनि-शुक्र की युति हो रही है।

शुक्र-शनि की युति से होगा लाभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र ग्रह को ऐशोआराम, सुख-समृद्धि, संपन्नता का कारक माना जाता है, तो वहीं दूसरी ओर शनि को अच्छे कर्म करने वाले जातकों को शुभ फल देने वाला माना जाता है। ऐसे में अगर किसी जातक की कुंडली में शनि की स्थिति अच्छी है, तो शुभ फलों की प्राप्ति होगी। शनि-शुक्र की युति से करियर, रोजगार, व्यापार में वृद्धि होगी। इसके साथ ही भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।

शनि- शुक्र की युति से किन राशियों को मिलेगा फायदा

ज्योतिष गणना के अनुसार शनि और शुक्र की युति से मेष,  सिंह, तुला,  मकर, कुंभ और मीन राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। इन राशियों को किसी न किसी तरह से धन लाभ होगा। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को मेहनत का फल मिलेगा। इसके साथ ही कार्यस्थल में आपके काम की तारीफ होगी, जो आपके पदोन्नति की वजह बनेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

डिस्क्लेमर

''इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना में निहित सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्म ग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारी आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना के तहत ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।''