Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Shani Trayodashi 2024: शनि त्रयोदशी पर करें ये खास उपाय, शनि दोष समेत कई मुश्किलों से मिलेगा छुटकारा

हिंदू धर्म में शनि त्रयोदशी का व्रत बेहद शुभ माना गया है। इस दिन भगवान शिव के साथ मां पार्वती और शनि देव की पूजा होती है। ऐसा माना जाता है कि जो जातक इस दिन का व्रत करते हैं उनके घर में कभी धन-वैभव सुख और शांति की कमी नहीं रहती है। इस माह यह व्रत 6 अप्रैल को रखा जाएगा।

By Vaishnavi Dwivedi Edited By: Vaishnavi Dwivedi Updated: Thu, 04 Apr 2024 10:52 AM (IST)
Hero Image
Shani Trayodashi 2024: शनि त्रयोदशी के खास उपाय

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Shani Trayodashi 2024: सनातन धर्म में शनि त्रयोदशी का व्रत बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। शनिवार को पड़ने की वजह से इस पर शनि देव का प्रभाव होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह माह में दो बार शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष में आता है। इस बार यह कृष्ण पक्ष के दौरान 6 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान शिव, देवी पार्वती और शनिदेव की पूजा का विधान है।

ऐसा माना जाता है कि जो जातक यह व्रत करते हैं उन्हें जीवन की सभी मुश्किलों से छुटकारा मिल जाता है। ज्योतिष शास्त्र में इस दिन को लेकर कई सारे उपाय बताए गए हैं, जिनको करने से शनि कृपा प्राप्त होती है।  

त्रयोदशी तिथि पूजा मुहूर्त

त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 6 अप्रैल, 2024 दिन शनिवार सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 7 अप्रैल, 2024 दिन रविवार सुबह 06 बजकर 53 मिनट पर होगा। इसके साथ ही त्रयोदशी तिथि की पूजा का मुहूर्त 6 अप्रैल, 2024 शाम 06 बजकर 02 मिनट से रात्रि 08 बजकर 21 मिनट तक रहेगा।

शनि त्रयोदशी के खास उपाय

  • शनि त्रयोदशी पर भगवान शनि को काले तिल, नीला वस्त्र, सरसों का तेल चढ़ाना बेहद कल्याणकारी माना गया है।
  • जो लोग शनि की साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या से काफी समय से परेशान हैं, उन्हें शनि त्रयोदशी के दिन का उपवास जरूर करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि यह व्रत शनि दोष के प्रभाव को कम करता है।
  • शनि त्रयोदशी पर हनुमान जी की पूजा भी बेहद शुभ मानी गई है। ऐसे में इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • शनि त्रयोदशी के दिन पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का दीपक जलाना बहुत ही अच्छा माना जाता है। ध्यान रहे दीपक शाम के समय ही जलाएं। ऐसा करने से जीवन की समस्याओं से छुटकारा मिलता है।
  • शनि त्रयोदशी पर गरीबों को भोजन खिलाने और वस्त्रों का दान करने से शनि देव के साथ भगवान शंकर की कृपा प्राप्त होती है।  

यह भी पढ़ें: Shani Trayodashi 2024: शनि त्रयोदशी के व्रत से साढ़ेसाती और शनि ढैय्या का प्रभाव होगा कम, जानिए इसके लाभ और पूजा मुहूर्त 

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी'।